RSS FEEDS

आमतौर पर इंटरनेट पर उपलब्घ करोडों वेब पेज में से खुद के लिए उपयोगी सामग्री ढूंढना कभी—कभी बहुत उबाऊ और थकान भरा काम होता है लेकिन अब आप अपने डेस्कटॉप पर अपने उपयोग की सारी सामग्री को आरएसएस के जरिए एक ही जगह प्राप्त कर सकते हैं। पत्रिका डॉट कॉम आरएसएस यानी रियली सिम्पल सिंडीकेशन के जरिये आपको वह सभी खबरें उपलब्घ कराएगा जिनको आप पढना चाहते हैं। जी हां, पत्रिका डॉट कॉम के द्वारा आप वेबसाइट पर लॉग इन किए बिना भी सारी खबरों की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

The feeds are available for the following sections:
 
 
ENTERTAINMENT
 
HEALTH AND SEIENCE
 
EDUCATION
 
CITIES
आरएसएस फीड को सब्सक्राइब करें
पत्रिका पर नारंगी रंग के बटन पर आरएसएस लिखा है। आप आरएसएस फीड के नारंगी रंग के बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आप अपनी पसंद की न्यूज (जैसे वल्र्ड, बिजनेस आदि) या सेगमेंट्स पर क्लिक करें। इसके बाद पत्रिका पर उपलब्घ न्यूजरीडर पर क्लिक कर एड कर लें। इसी के साथ आपके सब्सक्राइब करने की प्रक्रिया पूरी हो गई।

इसी के बाद आपके द्वारा चुनी गई न्यूज या सेगमेंट में जब भी बदलाव यानी अपडेट होगा, आपके पास सूचना स्वत: ही आ जाएगी। यह ध्यान रहे कि जिस न्यूजरीडर को आपने चुना है उसमें आपका मेल एकाउंट पहले से हो। जैसे आपने याहू के न्यूजरीडर को चुना है तो इसमें आपका एकाउंट पहले से होना चाहिए।

नोट : यदि आपके न्यूजरीडर (जैसे याहू, गूगल ) में ओपीएमएल (आउटलाइन प्रोसेसर मार्कअप लैंग्वेज) की सुविघा है तो पत्रिका की साइट आपको श्रेणीबद्ध (जैसे स्पोट्र्स, बिजनेस न्यूज) समाचार उपलब्घ करा देगी।
कैसे काम करता है यह ?
सबसे पहले आपको आरएसएस न्यूजरीडर नामक प्रोग्राम में लॉग इन करना होगा। यह प्रोग्राम पत्रिका की वेबसाइट पर आरएसएस फीड लिखा हुआ दिखाई देता है। इसे क्लिक कर लॉग इन करें। आप अपनी सुविघानुसार ईपत्रिका पर उपलब्घ न्यूजफीड का चयन कर सब्सक्राइब करें। इसी के साथ पत्रिका खबरों में जैसे ही कोई बदलाव होगा या फिर रिपोर्ट आएगी, आरएसएस न्यूजफीड के जरिए इसकी एक कॉपी आपके आरएसएस न्यूजरीडर तक पहुंच जाएगी। न्यूजरीडर को मुफ्त में ही डाउनलोड किया जा सकता है। आप कौन सा न्यूजरीडर प्रयोग में ला रहे हैं, यह भी कोई मायने नहीं रखता है। आरएसएस न्यूजरीडर पर आप हर हेडलाइन या अन्य रिपोर्ट की संक्षिप्त जानकारी देख सकेंगे। इस पर एक लिंक भी होगा जिस पर क्लिक करने से आप पूरी स्टोरी पढ सकते हैं।

क्या है आरएसएस?
आरएसएस यानी रियली सिम्पल सिंडीकेशन सेम्पल, यह तकनीक आपको विभिन्न समाचारों का फीड्स एक ही जगह उपलब्ध कराती है। इसकी सहायता से आप आसानी से ताजा समाचार अपने न्यूज रीडर में प्राप्त कर सकते हैं। याहू, गूगल आदि न्यूज रीडर की सुविघा उपलब्ध कराते हैं। पत्रिका भी अपने यूजर्स की सुविधा के लिए आरएसएस से जुडी हुई है। इसके जरिए आप पत्रिका की ताजा जानकारी व खबरें प्राप्त कर सकते हैं।