hindi news

 
शुक्रवार, 12 मार्च, 2010
बोल्ड लुक बिंदास है अंदाज
03 फरवरी 2010, 11:54 hrs IST
ईमेल | प्रिंट | कमेंट | टेक्सट  min  max | Bookmark and Share
Left
Fashion
Left
हॉलीवुड और बॉलीवुड सेलीब्रिटीज को एनिमल प्रिंट रास आ रहे हैं। एनिमल प्रिंट के कपडों को खरीदने से पहले यह जरूरी है कि वह ड्रेस आपकी पर्सनेलिटी को सूट करनी चाहिए। सही तालमेल और आकर्षक लुक के लिए कुछ बातों का खयाल रखें।

 यह प्रिंट विशेष रूप से न्यूट्रल कलर विशेषकर ब्लैक, व्हाइट, ब्ा्राउन, चाकलेट और बेज कलर के साथ बेहद फैशनेबल और खूबसूरत लगता है। अगर आप इनोवेटिव हैं और प्रयोग करने का साहस रखते हैं तो इन प्रिंट्स के गारमेंट्स को इन्हीं की तरह बोल्ड कलर के साथ मैच करें। जैसे लेपर्ड प्रिंट को हॉट पिंक और जेबरा प्रिंट को लाइम कलर के साथ।

एनिमल प्रिंट का ज्यादा इस्तेमाल न करें। एनिमल प्रिंट के जैकेट और कोट के साथ एनिमल प्रिंट की पैंंट और स्कर्ट की मैचिंग न करें। इस प्रिंट को एक ही गारमेंट तक सीमित रखें। जैसे जेबरा प्रिंट स्कर्ट को प्लेन टॉप या जैकेट के साथ या लेपर्ड प्रिंट टॉप को ब्लैक पैंट के साथ पहनें।

 गारमेंट्स का चयन अपने आकार के अनुरूप करें। अगर आपका कद छोटा है, तो आप बडे स्केल वाले प्रिंट जैसे काऊ और जिराफ प्रिंट वाले गारमेंट्स का प्रयोग न करें। लेपर्ड और टाइगर प्रिंट सब पर जंचता है, इनका प्रयोग सही रहेगा।

 अगर आप एनिमल प्रिंट पसंद करते हैं, पर इस प्रिंट के गारमेंट पहनने से हिचकिचाते हैं, तो इस प्रिंट की एक्सेसरीज पहनकर अपने गारमेंट को स्मार्ट लुक दे सकते हैं। इसके लिए आप एनिमल प्रिंट्स के स्कार्फ, बेल्ट और हैंड बैग आदि खरीद सकते हैं।

 एक बात का खासतौर पर ध्यान रखें कि आप जहां भी एनिमल प्रिंट पहनेंगी, उस जगह पर सबका ध्यान केंद्रित होगा। इसीलिए उसे अपने बेस्ट फीचर्स को हाईलाइट करने के लिए पहनें। अगर आपका बॉटम पार्ट हैवी है, तो कोई भी एनिमल प्रिंट की पैंंट न पहनें। इसी तरह आपका वेस्ट साइज ज्यादा है, तो टाइट फिटिंग के एनिमल प्रिंट वाले टॉपर न पहनें।

इस प्रिंट के बहुत लो-कट गारमेंट्स न पहनें, क्योंकि यह बहुत बोल्ड और शानदार प्रिंट है । इनके साथ एक्सपोज करने की आवश्यकता नहीं है। इन्हें कॉन्फिडेंस और स्टाइल के साथ कैरी करेंगे, तो बन जाएंगे फैशन स्टेटमेंट।

यह मिड लेंथ ऑवर ग्लास फिटिंग वाली लेपर्ड प्रिंट ड्रेस है। इसके लिए कॉटन या जार्जेट कोई भी फैब्रिक चुन सकते हैं। इसके साथ ब्लैक या बेज किसी भी कलर का प्लेन स्कार्फ पहनकर स्मार्ट लुक पा सकते हैं। ब्लैक और बेज फुटवयिर इसके आकर्षण को दुगना कर देंगे।

इस कॉटन बेज एंड ब्ा्राउन अंगरखा स्टाइल टॉपर को आप कैजुअल मूड के साथ कभी भी पहन सकती हैं। इसके साथ आप केप्री या जींस कुछ भी पेयर कर सकती हैं। यह एक परफेक्ट कॉलेज वियर है।

इस ड्रेस में लेपर्ड और टाइगर दोनों प्रिंट का इस्तेमाल किया गया है। लाल और पीले रंगों की ब्राइटनेस को न्यूट्रलाइज करने के लिए ब्लैक का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ आप प्लेन पर्स और प्लेन फुटवियर ले सकती हैं।

 आरती भार्गव
फैशन डिजाइनर
More Stories
alekh news पुरूष रहते हैं ज्यादा फुर्सत में
alekh news अण्डा खाएं, वजन घटाएं
alekh news सोनम का संदेश
alekh news बुलाया ना!
alekh news 'गुड न्यूज' नहीं
alekh news छत पर छाई हरियाली
alekh news कैथरीन ऑस्कर जीतने वाली पहली महिला निर्देशक
alekh news गॉसिप कीजिए लेकिन जरा संभलकर!
alekh news हॉट हैं टेलर
alekh news आपकी त्वचा बन जाएगी टचस्क्रीन
alekh news क्लिक पर हाजिर फैसेलिटी
alekh news तीन हजार साल बाद 'स्वर्ग' से आया फूल
alekh news खुशहाल रिश्तों के लिए
alekh news बेवफा पुरूष यानी कम 'आईक्यू'
alekh news मुझे औरत होने पर गर्व है
Most Read Stories
News Headlinesहॉट वीडियो शूट
News Headlinesमॉडल पद्मा लक्ष्मी मां बनीं
News Headlinesकब करें प्यार का इजहार
News Headlinesकहें दिल की बात
News Headlinesतीन हजार साल बाद 'स्वर्ग' से आया फूल