hindi news

 
शुक्रवार, 12 मार्च, 2010
सेक्स की भूखी नहीं हूं : वेनेसा
05 फरवरी 2010, 12:48 hrs IST
ईमेल | प्रिंट | कमेंट | टेक्सट  min  max | Bookmark and Share
Left
vanessa perroncel
Left
फुटबालर्स के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियों में आई फ्रांसीसी मॉडल वेनेसा पैरानसेल ने उन रिपोट्र्स को खारिज कर दिया कि वे सेक्स के प्रति पागल हैं। इंग्लिश फुटबालर वायने ब्रिग की पूर्व प्रेमिका ने कहा कि मेरे बारे में बहुत सी कहानियां छापी जा रही है। इनमें कहा जा रहा है कि मैं मुझे सेक्स के प्रति पागलपन है जबकि ऎसा कुछ नहीं है। वेनेसा ने कहा कि वह कई फुटबालर्स को तब से जानती है, जब वह नाइट क्लब में काम करती थी। इसका मतलब यह तो नहीं कि मेरे उन सबके साथ सेक्स संबंध रहे। ऎसी कहानियों से मेरी छवि खराब की जा रही है। मालूम हो, मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक वेनेसा के करीब पांच फुटबालर्स से संबंध रहे हैं। इनमें जान टैरी व ब्रिग शामिल है। टैरी को तो वैवाहिक जीवन भी वेनेसा के कारण टूट के कगार पर आ गया था।
फुटबालर्स ही दे सकते हैं विलासिता पूर्ण जिंदगी

उधर, 'द सन' अखबार के अनुसार, वेनेसा को फुटबालरोंं से कुछ ज्यादा ही प्यार हो गया है। उसका सपना है कि वह एक शीर्ष फुटबालर की प्रेमिका या पत्नी बन विलासिता भरा जीवन बिताए। इसकी तलाश में वेनेसा कई मशहूर फुटबालरोंं के साथ प्यार के कई मैच खेलती रही है। फिलहाल विवादों में केंद्र में बने बेचारे जान टैरी का नंबर तो तीसरा है, उनसे पहले भी इस शमा के कई परवाने रह चुके हैं। उनके प्रेमियों की सूची में पहला स्थान है चेल्सी क्लब के पूर्व स्ट्राइकर इड्यूर गुडजानसन का और दूसरे नंबर पर वेनेसा की लवलिस्ट में नाम आया वायने ब्रिग का। नंबर तीन आए टेरी की अपनी पत्नी टोनी के साथ शादी तक टूटने की नौबत आ गई है। वेनेसा की मकान मालिक लिंडा ने 'द सन' में खुलासा किया, 'गुड जानसन और फ्रेंच माडल पहली बार उस क्लब में मिले थे, जिसमें वेनेसा होस्टेस का काम करती थी। इसके बाद इड्यूर का यहां आना आम बात हो गई और दोनों अक्सर अधिकतर समय बेडरूम में ही बिताते थे। तीन या चार बार इड्यूर ने यहां पूरी रात बिताई, लेकिन हमेशा सुबह पांच बजे के आस-पास लौट जाता था। उसके सीढियों से उतरने की आवाजें अक्सर मेरे कानों तक पहुंचती थी। मुझे मन ही मन में बहुत खुशी होती थी, क्योंकि एक करोडपति फुटबालर मेरे किराए के फ्लैट में समय बिता रहा है। इड्यूर हालांकि बात सार्वजनिक होने से काफी डरता था। जब गुड जानसन की पत्नी घर से बाहर होती थी, तब वेनेसा उसके घर भी जाती थी। उसका आलीशान घर उसे बेहद पंसद था। वह अक्सर कहा करता था कि वेनेसा के लिए वह अपनी पत्नी को छोड देगा।'

लिंडा की मानें तो वेनेसा उनमें से नहीं है, जो दबाव डालकर किसी के पति को छीने। इस 58 वर्षीय मकान मालिक ने कहा, 'मैंने उसे समझाया इड्यूरच् अच्छा इंसान है, लेकिन वह तुम्हारे लिए अपनी पत्नी को नहीं छोडेगा। वेनेसा ने मुझे बताया कि वह अपने बच्चों को लेकर चिंतित है। एक दिन क्लब में गुड
जानसन की पत्नी ने वेनेसा और उसे आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।' सात महीने बाद आखिरकार इस संबंध का अंत हो गया। ठीक इसके अगले ही दिन वेनेसा के दरवाजे पर वायने ब्रिग के रूप में एक अन्य फुटबालर उसे बाहर ले जाने के लिए खडा था। लिंडा के अनुसार, 'वायने एक प्यारा लडका था, लेकिन वेनेसा उसका इस्तेमाल कर रही थी। उसके लिए पुरूष सिर्फ मनोरंजन का साधन है। वह बहुत ही स्वार्थी है, जिसे किसी की भावनाओं से कोई मतलब नहीं है। वह हमेशा एक मशहूर फुटबालर की प्रेमिका या बीवी बनना चाहती थी। वह हमेशा कहती थी कि जिस विलासिता की मैं हकदार हूं, वह एक फुटबालर ही मुझे दे सकता है।'
Comments
very nice ...
08 फरवरी 2010, 14:09 hrs IST , by surya kant pandey from first
view all comments >>
More Stories
alekh news पुरूष रहते हैं ज्यादा फुर्सत में
alekh news अण्डा खाएं, वजन घटाएं
alekh news सोनम का संदेश
alekh news बुलाया ना!
alekh news 'गुड न्यूज' नहीं
alekh news छत पर छाई हरियाली
alekh news कैथरीन ऑस्कर जीतने वाली पहली महिला निर्देशक
alekh news गॉसिप कीजिए लेकिन जरा संभलकर!
alekh news हॉट हैं टेलर
alekh news आपकी त्वचा बन जाएगी टचस्क्रीन
alekh news क्लिक पर हाजिर फैसेलिटी
alekh news तीन हजार साल बाद 'स्वर्ग' से आया फूल
alekh news खुशहाल रिश्तों के लिए
alekh news बेवफा पुरूष यानी कम 'आईक्यू'
alekh news मुझे औरत होने पर गर्व है
Most Read Stories
News Headlinesहॉट वीडियो शूट
News Headlinesमॉडल पद्मा लक्ष्मी मां बनीं
News Headlinesकब करें प्यार का इजहार
News Headlinesकहें दिल की बात
News Headlinesतीन हजार साल बाद 'स्वर्ग' से आया फूल