hindi news

 
रविवार, 14 मार्च, 2010
मिले नहीं मन
07 फरवरी 2010, 10:53 hrs IST
ईमेल | प्रिंट | कमेंट | टेक्सट  min  max | Bookmark and Share
Left
Sania Mirza - Sohrab Mirza
Left
पिछले दिनों टेनिस सेंसेशन सानिया मिर्जा की सगाई टूटना खासा सुर्खियों में रहा। लेकिन ऎसा पहली बार नहीं हुआ जब मशहूर जोडियां विवाह मंडप में पहुंचने से पहले ही बिखर गई। कुछ ऎसी सेलेब्रिटीज के अधूरे प्रेम पर खास आलेख-

भारतीय टेनिस के जगमगाते सितारे लिएंडर पेस भी प्रेम के अखाडे में अभिनेत्री महिमा चौधरी से नयन लडा बैठे। पेस व महिमा सगाई करने ही वाले थे कि आपसी ट्यूनिंग गडबडा गई। लिहाजा अलग होना पडा। लिएंडर ने बाद में मॉडल रिया पिल्लै से शादी की।

सानिया मिर्जा-सोहराब मिर्जा
दोस्ती रही अधूरी
बमुश्किल छह महीने चली सानिया मिर्जा और मोहम्मद सोहराब मिर्जा की सगाई। ब्रिटेन से बिजनेस की पढाई कर रहे सोहराब सानिया के बचपन के दोस्त हैं। दोनों हैदराबाद के हैं और हमउम्र भी। दोनों परिवारों की दोस्ती भी पुरानी है। पर सानिया और सोहराब के विचार नहीं मिले। इस अलगाव की वजह चाहे कुछ बताई जा रही हो लेकिन सगाई के समय ही सवाल उठा था कि क्या सोहराब ऎसी जीवनसंगिनी से तालमेल बिठा पाएंगे, जो लोकप्रियता की बुलंदी पर है और जिनका अधिकतर समय खेल के चलते यात्राओं में गुजरता है। लंबे अर्से से एक दूसरे को जान रहे सानिया और सोहराब ने सगाई के बाद कहीं न कहीं महसूस किया कि वे अच्छे दोस्त हो सकते हैं लेकिन बेहतर जीवनसाथी नहीं। कारण कुछ भी रहा हो लेकिन अंदरखाने में चर्चा यह भी है कि टेनिस स्टार महेश भूपति से सानिया की बढती नजदीकियां ही सगाई टूटने की वजह है। खैर, अब सानिया टेनिस करियर पर फोकस करने की बात कर रही है तो सोहराब पढाई पर ध्यान देने की।

अभिषेक बच्चन-करिश्मा कपूर
ब्रेकअप रह गया राज
अक्टूबर 2002 में भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज घराने घरेलू कारणों से सुर्खियों में आए। ये थे बच्चन और कपूर खानदान। मौका था बिग बी यानी अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन का राजकपूर की पोती और रणधीर कपूर की लाडली बेटी करिश्मा कपूर की सगाई का। वैसे अभिषेक-करिश्मा के इश्क के चर्चे लंबे अर्से से सुने जा रहे थे, लिहाजा सगाई की रस्म में बंधने की खबर ने किसी को नहीं चौंकाया। पर सगाई के तीन माह बाद यानी जनवरी 2003 में बच्चन और कपूर खानदार के हितैषी यह सुनकर सन्न रह गए कि अभिषेक-करिश्मा की सगाई टूट गई। इसकी वजह न तो तब कुछ बताई गई और न आज तक किसी पक्ष ने इस बारे में मुंह खोला। आखिरकार 14 जनवरी 2007 को अभिषेक-ऎश विवाह बंधन में बंध गए तो करिश्मा ने तलाकशुदा बिजनेसमैन संजय कपूर का हाथ थाम लिया।

किम शर्मा-कार्लोस मेरिन
बंध नहीं पाया बंधन
क्रिकेटर युवराज सिंह से प्रेम संबंध खत्म होने के बाद अभिनेत्री किम शर्मा का दिल पिछले साल स्पेन के बैंडवादक कार्लोस मेरिन पर आ गया। यश चोपडा की 'मोहब्बतें' से हिंदी फिल्मों में करियर शुरू करने वाली किम ने मेरिन से सगाई कर ली। वे इस साल फरवरी में विवाह सूत्र में बंधने वाले थे। इतना ही नहीं, शादी के बाद किम मेरिन के साथ मैड्रिड में बसने की सोच रही थी पर शायद उनके भाग्य में कुछ और लिखा था। पिछले साल अक्टूबर में दोनों की सगाई टूटने की खबर आई।

फ्रिडा पिंटो-रोहन एंताओ
प्यार पर करियर भारी
'स्लमडॉग मिलेनियर' की लतिका यानी फ्रिडा पिंटो आखिरकार पिछले साल के शुरू में अपने आठ साल पुराने प्रेमी रोहन एंताओ से अलग हो गई। मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएशन के दौरान फ्रिडा की रोहन से नजदीकियां बढीं। पेशे से मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव रोहन ने फ्रिडा की पब्लिसिटी का काम देखना शुरू कर दिया। दोनों ने वर्ष 2008 में सगाई कर ली। यह सगाई साल भर भी नहीं चली कि फ्रिडा ने जनवरी 2009 में रोहन से अलग होने का निर्णय ले लिया। कारण बताया गया कि वह अपने अभिनय करियर पर ध्यान देना चाहती है। हालांकि यह बात और है कि पिंटो स्लमडॉग मिलेनियर के अपने सह अभिनेता देव पटेल के साथ घूमते अक्सर देख जाती रही है। बतौर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री बाफ्टा अवार्ड से नवाजी गई फ्रिडा के देव से इश्क के चर्चे जोरों पर हैं।

राखी सावंत-इलेश परूजानवाला ड्रामा बना सगाई
आयटम गर्ल राखी सावंत ने पिछले साल रियलिटी टीवी शो 'राखी के स्वयंवर' के जरिए कनाडाई व्यवसायी इलेश परूजानवाला को चुना और उनसे सगाई की। राखी ने करीब आधा दर्जन प्रतिभागियों में से इलेश को पति के लायक समझा। अपने नाटकीय तौर तरीके से हमेशा चर्चा में रहने वाली राखी ने तब कहा कि वह इलेश से ब्याह रचाएगी और अपनी गृहस्थ जिंदगी के बारे में सोच-सोचकर रोमांचित है। लेकिन 2009 के आखिर में राखी का इलेश से मन भर गया। 'पति, पत्नी और वो' नामक एक अन्य रियलिटी शो में राखी और इलेश ने अभिनय किया। इस दौरान दोनों के वैचारिक मतभेद सतह पर आ गए। नौबत यह आई कि राखी ने इलेश को 'अनकल्चर्ड' और 'फिरंगी' तक कह डाला। साथ ही कहा कि वह ऎसे इंसान से कभी शादी नहीं करेगी। हालांकि ज्यादातर लोग इनके स्वयंवर, सगाई को महज पब्लिसिटी स्टंट मानते हैं। कुछ भी हो लेकिन यह सगाई भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई। राखी ने इलेश को गुडबाय बोल दिया।

ब्रेकअप बनी परंपरा
टेनिस की दुनिया में अलगाव का शिकार होने वाली सानिया पहली खिलाडी नहीं है। इससे पहले भी कई टेनिस दिग्गजों की सगाई या शादी की अंगूठी उतर चुकी है। जिमी कॉनर्स-क्रिस एवर्ट ने 1974 में सगाई की थी लेकिन शादी करने की योजना धरी रह गई और अलग होना पडा। टेनिस कोर्ट के ग्लैमर चेहरे आंद्रे अगासी की बू्रक शील्ड से शादी भी महज एक साल चली और दोनों को अलग होना पडा। अगासी ने बाद में टेनिस सुंदरी स्टेफी ग्राफ से विवाह किया। ऑस्ट्रेलिया के लेटिन हैविट बेल्जियम की किम क्लाइस्टर्स भी वर्ष 2000 में एक दूसरे के निकट आए। 2003 में क्रिसमस से पहले हैविट और किम ने सगाई तो कर ली लेकिन फरवरी 2005 में शादी की योजना पूरी नहीं हो सकी। हैटिन और किम अक्टूबर 2004 में अलग हो गए। बेल्जियम की जस्टिन हेनिन की पियर्स भी वर्ष 2007 में अलग हो गए। कहा जा सकता है कि सगाई-शादी टूटना टेनिस में परंपरा बन गया है। 

अजीत राठौड
More Stories
alekh news कच्ची उम्र में कामयाबी
alekh news चाहिए थोडा प्यार
alekh news चौथा अवार्ड दोगुनी खुशी
alekh news पुरूष रहते हैं ज्यादा फुर्सत में
alekh news अण्डा खाएं, वजन घटाएं
alekh news सोनम का संदेश
alekh news बुलाया ना!
alekh news 'गुड न्यूज' नहीं
alekh news छत पर छाई हरियाली
alekh news कैथरीन ऑस्कर जीतने वाली पहली महिला निर्देशक
alekh news गॉसिप कीजिए लेकिन जरा संभलकर!
alekh news हॉट हैं टेलर
alekh news आपकी त्वचा बन जाएगी टचस्क्रीन
alekh news क्लिक पर हाजिर फैसेलिटी
alekh news तीन हजार साल बाद 'स्वर्ग' से आया फूल
Most Read Stories
News Headlinesहॉट वीडियो शूट
News Headlinesमॉडल पद्मा लक्ष्मी मां बनीं
News Headlinesकब करें प्यार का इजहार
News Headlinesतीन हजार साल बाद 'स्वर्ग' से आया फूल
News Headlinesकहें दिल की बात