hindi news

 
बुधवार, 10 मार्च, 2010
जिंदगी के कांटों पर हौसलों के फूल
31 जनवरी 2010, 11:11 hrs IST
ईमेल | प्रिंट | कमेंट | टेक्सट  min  max | Bookmark and Share
Left
Khagendra thapa
Left
भले ही कुदरत ने इन लोगों के साथ खासी नाइंसाफी की हो, लेकिन इन दिलेर बंदों ने अपनी कमी को खूबियों में इस कदर बदला की लोगों के बीच खासे मशहूर हो गए।

मस्तमौला पिंगपिंग
गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉड्र्स में चीन के पिंगपिंग का नाम दुनिया के सबसे छोटे कद के इंसान के तौर पर दर्ज हो चुका है। पिंगपिंग की लंबाई है मात्र दो फीट पांच इंच। इनकी उम्र 21 साल है। लेकिन कद से ये बिल्कुल किसी बच्चे की तरह लगते हैं। पिंगपिंग को अपने छोटे कद का होने पर कोई अफसोस नहीं है। उनका कहना है कि कुदरत ने उनके हिस्से में इतना ही रखा था। उन्हें इस बात पर गर्व जरूर है कि उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉड्र्स में दर्ज है। हाल ही में इस्तांबुल में उनकी मुलाकात दुनिया के सबसे लंबे इंसान सुल्तान कोसेन से करवाई गई तो पिंगपिंग बहुत खुश हुए और देखने वालों के लिए ये नजारा किसी अजूबे से कम नहीं था।

लंबी टांगों पर नाज
दुनिया की सबसे लंबी टांगों वाली महिला के तौर पर नाम दर्ज हुआ रूसी हसीना स्वेतलाना पैन्क्रातोवा का। 36 साल की स्वेतलाना की टांगों
की लंबाई एक मीटर 96 सेंटीमीटर है। पिछले साल लंदन में बडा दिलचस्प नजारा सामने आया, जब दुनिया के सबसे छोटे कद के रिकॉर्डधारी पिंगपिंग और स्वेतलाना की मुलाकात हुई। दोनों ने साथ साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। स्वेतलाना की लंबी टांगों की वजह एक बीमारी है, लेकिन स्वेतलाना को जिंदगी से कोई शिकायत नहीं है।

सुल्तान को चाहिए किंगसाइज गर्लफ्रेंड
तुर्की के बाशिंदे सुल्तान कोसेन। इनका कद है आठ फीट दो इंच। गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकाड्र्स में इनका नाम दुनिया के सबसे ऊंचे कद के इंसान के तौर पर दर्ज है। सुल्तान के पिट्यूटरी ग्लैंड में ट्यूमर है। इसकी वजह से उनके बदन में ग्रोथ हारमोंस बहुत ज्यादा पहुंच रहे हैं। इसी के चलते उनकी लंबाई भी बहुत ज्यादा बढ गई है। सबसे बडी मुश्किल यह है कि सुल्तान को कोई गर्लफ्रेंड नहीं मिल रही है। सुल्तान चाहते हैं कि कोई लंबी लडकी उनकी गर्लफ्रेंड बने।

कमाल की ज्योति
नागपुर की ज्योति को देखकर आपको यकीन नहीं होगा कि इसकी उम्र 17 साल है। क्योंकि 17 साल की ज्योति आमगे का कद सिर्फ एक फीट 11 इंच है।  देखने में साल भर की बच्ची नजर आती है ज्योति। वह एकोंड्रोप्लेसिया सिंड्रोम की शिकार है। इस सिंड्रोम के शिकार बच्चे ज्यादा दिन तक जिंदा नहीं रहते। लेकिन ज्योति ने तो मौत से जंग लडी है। वह नागपुर के भारतीय विद्या निकेतन में पढती है। हमेशा खुश रहती है। बहुत बढिया गाती है। हाल ही में पॉप सिंगर मीका के साथ ज्योति ने एक एलबम भी रिकॉर्ड किया है।

हौसले की मिसाल
काठमांडू के खगेंद्र थापा मागर। कद सिर्फ दो फीट और वजन 4.5 किलो। इनके कद पर मत जाइए। खगेंद्र में गजब का हौसला है। उन्हें अपनी जिंदगी से कोई शिकायत नहीं है। खगेंद्र बहुत अच्छा गाते हैं और उससे भी बढिया डांस करते हैं। उनके माता-पिता को भी अपने बेटे पर नाज है, क्योंकि इस छोटे शख्स को देखने के लिए लोग दूर-दूर से उनके घर आते हैं।

जिंदादिल बहनें
श्रुति और गोरे। उत्तर प्रदेश के कानपुर की इन जुडवां बहनों की उम्र करीब 17 साल है। लेकिन देखने में ये किसी छोटी बच्ची की तरह लगती हैं। इन दोनों को 'ऑस्टियो जेनेसिस' नाम की बीमारी है। इस बीमारी में मस्तिष्क का विकास तो होता है, लेकिन शरीर का विकास रूक जाता है। इन लडकियों का कद सिर्फ दो फीट है। ये बिस्तर से उठ नहीं सकतीं। लेकिन दोनों गायन में उस्ताद हैं। लता मंगेशकर, आशा भोंसले, सुदेश भोंसले समेत कई गायकों से ये मिल चुकी हैं। दोनों बहनों का पहला म्यूजिक एलबम भी रिकॉर्ड हो चुका है।

अजब मैनुअल की गजब कहानी
कभी दुनिया के सबसे मोटे और वजनदार शख्स के तौर पर गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉड्र्स में नाम दर्ज था मैक्सिको के मैनुअल यूरिब का। तब इनका वजन 660 किलो था। बिस्तर से हिल-डुल नहीं पाते थे। कभी अस्पताल जाना पडा तो क्रेन की मदद लेनी पडी। लेकिन तीन साल पहले मैनुअल की जिंदगी में आई क्लॉडिया नाम की तलाकशुदा महिला। पिछले साल दोनों की शादी हो गई। शादी के बाद मैनुअल की जीने की तमन्ना जाग गई और उन्होंने 250 किलो से ज्यादा वजन घटा लिया और पत्नी के साथ मस्त हैं।

 विकास मिश्र
More Stories
alekh news कैथरीन ऑस्कर जीतने वाली पहली महिला निर्देशक
alekh news गॉसिप कीजिए लेकिन जरा संभलकर!
alekh news हॉट हैं टेलर
alekh news आपकी त्वचा बन जाएगी टचस्क्रीन
alekh news क्लिक पर हाजिर फैसेलिटी
alekh news तीन हजार साल बाद 'स्वर्ग' से आया फूल
alekh news खुशहाल रिश्तों के लिए
alekh news बेवफा पुरूष यानी कम 'आईक्यू'
alekh news मुझे औरत होने पर गर्व है
alekh news कम्प्यूटर बताएगा बच्चों के रोने का कारण
alekh news ...तो उडकर जाएं
alekh news 'बिस्तर' जिसे आप'पहन' सकते है
alekh news कीट, जिसके हैं 17 चहरें
alekh news पुरूषों से तेज हैं महिलाएं!
alekh news मॉडल पद्मा लक्ष्मी मां बनीं
Most Read Stories
News Headlinesअब पुरूषों के लिए गर्भ निरोधक गोलियां !
News Headlinesनुमाइश से कैसा परहेज: नीतू
News Headlinesहॉट वीडियो शूट
News Headlinesहॉट दिखते-दिखते थक गई हूं: पायल
News Headlinesमॉडल पद्मा लक्ष्मी मां बनीं