hindi news

 
सोमवार, 15 मार्च, 2010
अब सामने आई साक्षी
06 फरवरी 2010, 12:39 hrs IST
ईमेल | प्रिंट | कमेंट | टेक्सट  min  max | Bookmark and Share
Left
Bollywood
Left

लगभग एक साल के अंतराल के बाद पार्वती भाभी यानी साक्षी तंवर ने 'क्राइम पेट्रोल' के जरिए छोटे परदे पर वापसी की है। सोनी टीवी के इस रियलिटी शो की लॉन्चिंग पर साक्षी से लंबे अर्से बाद मुलाकात हुई। हैरानी इस बात की थी कि वे बहुत दुबली नजर आ रही थीं। सालभर पहले की साक्षी से एकदम आधी, जब वे 'कहानी घर घर की' की पार्वती भाभी के रूप में घर-घर में पॉपुलर थीं। साक्षी के इस दुबलेपन की वजह लंंबे ब्रेक के बाद क्या वे किसी बडे प्रोजेक्ट के लिए खुद को तैयार कर रही थीं पूछने पर साक्षी मुस्कुराते हुए बोलीं, 'इस दौरान मैंने अपना पूरा समय खुद को दिया। खुद को फिट बनाने में लगी थीं। तब भला क्यों नहीं दिखूंगी फिट इसके पीछे मेरा इरादा सिर्फ और सिर्फ खुद को फिट बनाना था।' साक्षी अपने रूटीन के बारे में बडे उत्साह से बताती हैं, 'मैं फैंसी जिम नहीं जाती। जहां जाती हूं, वह मेरे कंपाउंड में ही है। मेरी फिटनैस का श्रेय अपने बॉडी ट्रेनर वैभव को देना चाहूंगी, न कि अपनी कोशिश और मेहनत को। उन्होंने मेरी बॉडी को फिट बनाने में पूरी मेहनत की है। वैसे मैं योग भी करती हूं।'
काम के बीच बे्रक लेने से साक्षी की बॉडी में वाकई सुधार आया है, लेकिन क्या इस ब्रेक से उनके मन को भी आराम मिला या फिर लगातार काम नहीं करने का उन्हें तनाव रहा साक्षी हंसकर जवाब देती हैं, 'ऑडियंस भी तो ब्रेक चाहती है यार। मैं लगातार आठ साल तक सीरियल्स में आती रही।' जब 'कहानी...' दिखाया जा रहा था, तब मुझे लगता था कि इसके बिना मैं क्या करूंगी, लेकिन मैंने ब्रेक को एंज्वॉय किया। इस दौरान दूसरे बहुत सारे काम किए। मुझे शो 'सम्मान...एक अधिकार' में क्रिएटिव के तौर पर मदद करना अच्छा लगा। अब भी एडिटिंग के लिए जाती हूं। मैं एक बात सभी एक्टर्स को कहना चाहूंगी कि वे स्टार बनने से पहले कैमरे के इतर भी जाकर देखें। उन्हें महसूस होगा कि किसी भी शो में सिर्फ एक्टिंग करना ही महžवपूर्ण नहीं है। और भी बातें हैं सीखने-करने की। एक्टिंग तो फाइनल स्टेज है। क्रिएटिव काम से बेहद सुकून मिलता है। कुल मिलाकर साल काफी अच्छा गुजरा।'
बकौल साक्षी, 'कहानी...' खत्म होने के साथ ही 'मुझे एक्टिंग के काफी ऑफर्स मिल रहे थे।' तो फिर एक बिलकुल डिफरेंट किस्म के शो 'क्राइम पेट्रोल' में एंकर का काम हाथ में क्यों लिया जवाब में सॉफ्ट नेचर की यह एक्ट्रेस कहती है, 'मुझे लगा कि इसके माध्यम से एक बिलकुल डिफरेंट लेवल पर अपनी ऑडियंस से जुडने और इंटरेक्ट करने का एक अच्छा मंच मिलेगा। लंबे समय तक मैंने शोज में अलग-अलग कैरेक्टर्स किए और दर्शक उन्हीं कैरेक्टर्स के माध्यम से मुझसे जुडे। खुशकिस्मत हूं कि लोगों ने मेरे काम को पसंद किया। इसलिए यह नया शो मेरे लिए मौका है दर्शकों की चाहत को भुनाने का, वह चाहत जिसे मैंने अपने पहले के कैरेक्टर्स से अर्जित किया है। अब यह चांस है 'साक्षी' के रूप में उनसे जुडने का।'
-मिली स्वर्णकार
More Stories
tallywood news कभी हंसाए कभी रूलाए
tallywood news नए सपनों की'गोद भराई'
tallywood news 'भाग्यविधाता' ने बदला भाग्य
tallywood news कामेडी की नई अदा
tallywood news सास-बहू और रागिनी
tallywood news शुरूआत शादी से
tallywood news 'लिविंग विद ए सुपर स्टार'
tallywood news सपनों की दास्तान
tallywood news 'बा बहू और बेबी' की विदाई
tallywood news कलर्स के नए रंग
tallywood news और अब 'चक धूम धूम'
tallywood news चार बहनों की कहानी
tallywood news ....यही दुआ है मेरी
tallywood news 'दो हंसों का जोडा'
tallywood news दिल में उतरकर देखो
Most Read Stories
News Headlines'लिविंग विद ए सुपर स्टार'
News Headlinesशुरूआत शादी से
News Headlinesसास-बहू और रागिनी
News Headlines'भाग्यविधाता' ने बदला भाग्य
News Headlinesसपनों की दास्तान