hindi news

 
सोमवार, 15 मार्च, 2010
दिल में उतरकर देखो
06 फरवरी 2010, 12:41 hrs IST
ईमेल | प्रिंट | कमेंट | टेक्सट  min  max | Bookmark and Share
Left
Bollywood
Left
मॉडल से अभिनेत्री बनी माही विज के पैर इन दिनों जमीं पर नहीं टिक रहे हैं। धारावाहिक 'शुभ कदम' में एक कैरेक्टर रोल प्ले करने के बाद अब माही सीरियल  'लागी तुझसे लगन' में नकुशा का लीड रोल निभा रही हैं। स्टाइलिश माही के लिए नकुशा का सीधा-सादा किरदार निभाना कितना मुश्किल है जवाब में वे कहती हैं, 'जब मुझे नकुशा का रोल ऑफर किया गया, तो मैंने तुरंत एक्सेप्ट कर लिया, क्योंकि मैं बहुत लंबे समय से ऎसे ही किसी रोल की तलाश में थी, जिसमें मैं एक्टिंग कर सकूं।'
माही आगे कहती हैं, 'मैं जब कैमरे के सामने होती हूं, तो बहुत सिंपल रहती हूं। कैमरे के सामने मैं बस, वैसी ही होती हूं, जैसा मुझे उसके सामने होना होता है। शूटिंग करते वक्त मुझे कभी यह महसूस नहीं होता कि मैं ग्लैमर वल्र्ड का हिस्सा हूं।'
नकुशा की खूबसूरती ही उसकी दुश्मन बन जाती है। उसका एक पुराना प्रेमी पुलिस इंस्पेक्टर उससे जबरदस्ती शादी करना चाहता है। इस बारे में माही का कहना है, 'खूबसूरती को लेकर लोगों का नजरिया अलग-अलग होता है। अगर आप अखबारों में छपने वाले मेट्रीमोनियल एड देखेंगे, तो  95 फीसदी लोग सुंदर लडकी की तलाश में होते हैं। सिर्फ पांच फीसदी लडके ही ऎसे होते हैं, जिन्हें खूबसूरती की तलाश नहीं होती। मेरा मानना है कि किसी को भी किसी इंसान की भीतरी खूबसूरती को ही देखना चाहिए, न कि बाहरी खूबसूरती को।'
नकुशा के किरदार ने माही को बहुत कुछ सिखा दिया है। जैसा कि वे कहती हैं, 'अब मुझे उन लडकियों के दर्द का एहसास हुआ है, जो सुंदर नहीं होतीं। मैं पहले भी यह बात समझती थी, लेकिन अब मैं बेहतर ढंग से समझ सकती हू्ं। मैं जान गई हूं कि ऎसी लडकियों को कैसे ठगा और छला जाता है। मेरी नजरों में वे लोग संवेदनहीन
हैं, जो किसी की मजबूरी का फायदा उठाते हैं।' (बीएनएस)
More Stories
tallywood news कभी हंसाए कभी रूलाए
tallywood news नए सपनों की'गोद भराई'
tallywood news 'भाग्यविधाता' ने बदला भाग्य
tallywood news कामेडी की नई अदा
tallywood news सास-बहू और रागिनी
tallywood news शुरूआत शादी से
tallywood news 'लिविंग विद ए सुपर स्टार'
tallywood news सपनों की दास्तान
tallywood news 'बा बहू और बेबी' की विदाई
tallywood news कलर्स के नए रंग
tallywood news और अब 'चक धूम धूम'
tallywood news चार बहनों की कहानी
tallywood news अब सामने आई साक्षी
tallywood news ....यही दुआ है मेरी
tallywood news 'दो हंसों का जोडा'
Most Read Stories
News Headlines'लिविंग विद ए सुपर स्टार'
News Headlinesशुरूआत शादी से
News Headlinesसास-बहू और रागिनी
News Headlines'भाग्यविधाता' ने बदला भाग्य
News Headlinesसपनों की दास्तान