hindi news

 
मंगलवार, 16 मार्च, 2010
'मितवा...' ने दिखाई नई राह
23 जनवरी 2010, 12:28 hrs IST
ईमेल | प्रिंट | कमेंट | टेक्सट  min  max | Bookmark and Share
Left
Bollywood
Left
स्टार प्लस पर सोमवार से शुक्रवार शाम साढे सात बजे पर प्रसारित हो रहे धारावाहिक 'मितवा' में बेला का किरदार निभाने वाली  तन्वी भाटिया के टीवी की दुनिया में अब तक के सफर की कहानी, उन्हीं की जुबानी-
छह साल की उम्र में आनंद महेंदू्र के धारावाहिक 'इधर-उधर' के लिए पहली बार कैमरे का सामना किया था। इस सीरियल के करीब तीन सौ एपीसोड में मैंने काम किया। इसके बाद नौ साल की उम्र में सीरियल 'कहता है दिल' में काम किया। इस धारावाहिक के भी मैंने करीब चार सौ एपीसोड किए। एक्टिंग की शुरूआत एड फिल्मों से हुई और धीरे-धीरे 'सोन परी', 'अलादीन', 'शाका लाका बूम-बूम' और 'धर्मवीर' जैसे धारावाहिकों में भी काम किया।
'धर्मवीर' पहला धारावाहिक था, जिसमें मुझे  लीड रोल निभाने का मौका मिला। इस सीरियल में मैंने रिया राजकुमारी का रोल प्ले किया, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा। 'धर्मवीर' के बाद मेरे पास कई सीरियल्स के ऑफर आए, लेकिन मैंने 'मितवा' को ही चुना। क्योंकि इस सीरियल में मुझे अपना टैलेंट दिखाने का पूरा मौका मिला
रहा था।
'मितवा' ने मुझे नया आत्मविश्वास दिया। यूनिट से काफी कुछ सीखने को मिला। मेरा उत्तर प्रदेश से कभी कोई संपर्क नहीं रहा था, लेकिन बेला का किरदार उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है, इसलिए शुरू  में थोडी परेशानी हुई, लेकिन धीरे-धीरे सब आसान हो गया। हां, हमारे तुम्हारे की जगह हमाए-तुमाए बोलते-बोलते घर पर भी इसी तरह बोलने लग गई हूं।
विज्ञापनों और धारावाहिकों के साथ अब मैं फिल्मों में भी अभिनय करना चाहती हूं। 'प्यासा' में मैंने युक्ता मुखी के और 'दिल है तुम्हारा' में महिमा चौधरी के बचपन का रोल किया था, लेकिन अब मैं हीरोइन बनना चाहती हूं।
-जयसिंह रघुवंशी
More Stories
tallywood news कभी हंसाए कभी रूलाए
tallywood news नए सपनों की'गोद भराई'
tallywood news 'भाग्यविधाता' ने बदला भाग्य
tallywood news कामेडी की नई अदा
tallywood news सास-बहू और रागिनी
tallywood news शुरूआत शादी से
tallywood news 'लिविंग विद ए सुपर स्टार'
tallywood news सपनों की दास्तान
tallywood news 'बा बहू और बेबी' की विदाई
tallywood news कलर्स के नए रंग
tallywood news और अब 'चक धूम धूम'
tallywood news चार बहनों की कहानी
tallywood news अब सामने आई साक्षी
tallywood news ....यही दुआ है मेरी
tallywood news 'दो हंसों का जोडा'
Most Read Stories
News Headlines'लिविंग विद ए सुपर स्टार'
News Headlinesशुरूआत शादी से
News Headlinesसास-बहू और रागिनी
News Headlines'भाग्यविधाता' ने बदला भाग्य
News Headlinesकभी हंसाए कभी रूलाए