hindi news

 
सोमवार, 15 मार्च, 2010
कभी रानी कभी परी
23 जनवरी 2010, 12:30 hrs IST
ईमेल | प्रिंट | कमेंट | टेक्सट  min  max | Bookmark and Share
Left
Bollywood
Left
चैनल सहारा वन पर प्रसारित हो रहे धारावाहिक 'वो रहने वाली महलों की' ने 1200 से ज्यादा एपीसोड का सफर पूरा कर लिया है। धारावाहिक की कामयाबी रीना कपूर के कॅरियर में एक अहम मोड साबित हुई है।
राजश्री प्रोडक्शन निर्मित धारावाहिक 'वो रहने वाली...' में रीना ने पहले परी का किरदार निभाया था, जबकि इन दिनों वे रानी के किरदार के साथ अपने अभिनय के सफर को आगे बढा रही हैं।  हाल ही उनसे बातचीत हुई।
 सीरियल की कहानी में हाल ही बदलाव किया गया है। आपके लिए कितना मुश्किल रहा इस बदलाव को स्वीकार करना
सच कहूं, तो जब से इस धारावाहिक में एंट्री की है, तब सेमैंने खूब स्ट्रगल किया है। पहले परी के रूप मे और फिर बाद में रानी के रूप में। कई बार कहानी में बदलाव आए, लेकिन मैंने हमेशा मेहनत और लगन से उन मुश्किलो का सामना किया। मेरा किरदार ऎसा है कि मैं सबका भला करती हूं, सबका सम्मान करती हूं और सबको एक साथ हंसते-खेलते देखना चाहती हूं। 
 अब आपके किरदार में क्या बदलाव आया है
इस सीरियल की कहानी में जब भी कोई बदलाव आया है, मेरे किरदार के जरिए अच्छाई की बुराई पर विजय हुई है। अब जबकि हमारे पास कुछ नहीं है, इसके बावजूद हमने हिम्मत नहीं हारी। आने वाले दिनों में यह धारावाहिक और भी मजबूत ढंग से आगे बढेगा और उम्मीद करती हूं कि दर्शकों का प्यार हमें हमेशा इसी तरह मिलता रहेगा।
 'वो रहने वाली...' के अलावा और क्या कर रही हैं
फिलहाल तो 'वो रहने वाली महलों की' पर ही पूरा ध्यान दे रही हूं। मैं राजश्री बैनर की शुक्रगुजार हूं कि इसी बैनर की वजह से आज इस मुकाम पर पहुंची हूं। मैं सहारा वन चैनल का भी शुक्रिया अदा करना चाहूंगी, जिनकी बदौलत मुझे इतना बडा प्लेटफॉर्म मिला है।
 क्या आप बचपन से ही अभिनेत्री बनना चाहती थीं
नहीं, बचपन में तो मैं ट्रेवल एजेंट बनने का सपना देखती थी, लेकिन किस्मत में कुछ और ही लिखा था, तो फिर ट्रेवल एजेंट कैसे बनती। लेकिन अब मैं एक्टिंग को पूरी तरह एंज्वॉय कर रही हूं।
 क्या फिल्मों में काम करने की इच्छा नहीं होती
होती तो है, लेकिन जब तक बेहतर अवसर न मिले, फिल्मों में नहीं जाऊंगी। जहां तक फिल्मों का सवाल है, तो कसौटी पर कसने के बाद ही कोई रोल एक्सेप्ट करूंगी। सिर्फ नाम के लिए ही फिल्में करना मुझे मंजूर नहीं है।
-संजीवकुमार झा
More Stories
tallywood news कभी हंसाए कभी रूलाए
tallywood news नए सपनों की'गोद भराई'
tallywood news 'भाग्यविधाता' ने बदला भाग्य
tallywood news कामेडी की नई अदा
tallywood news सास-बहू और रागिनी
tallywood news शुरूआत शादी से
tallywood news 'लिविंग विद ए सुपर स्टार'
tallywood news सपनों की दास्तान
tallywood news 'बा बहू और बेबी' की विदाई
tallywood news कलर्स के नए रंग
tallywood news और अब 'चक धूम धूम'
tallywood news चार बहनों की कहानी
tallywood news अब सामने आई साक्षी
tallywood news ....यही दुआ है मेरी
tallywood news 'दो हंसों का जोडा'
Most Read Stories
News Headlines'लिविंग विद ए सुपर स्टार'
News Headlinesशुरूआत शादी से
News Headlinesसास-बहू और रागिनी
News Headlines'भाग्यविधाता' ने बदला भाग्य
News Headlinesसपनों की दास्तान