hindi news

 
शनिवार, 13 मार्च, 2010
इसका मुझे था इंतजार
23 जनवरी 2010, 12:30 hrs IST
ईमेल | प्रिंट | कमेंट | टेक्सट  min  max | Bookmark and Share
Left
Bollywood
Left
एलिक पदमसी और शेरॉन प्रभाकर की बेटी शाजान पदमसी ने यशराज की फिल्म 'रॉकेट सिंह...' से अपनी फिल्म पारी शुरूआत की, तो शाजान की मां शेरॉन ने भी यशराज निर्मित टीवी शो 'माही वे' के साथ टीवी की दुनिया में पहला कदम रखा है। यह महज इत्तफाक है या कुछ और शेरॉन यहां इसी का खुलासा कर रही हैं।
'माही वे' में मुझे देखकर कई लोगों ने सोचा होगा कि इतने सालों तक शोबिज में रहने के बाद अचानक मुझे टीवी पर आने की क्या सूझी। इस बारे में मैं इतना ही कहूंगी कि अगर अच्छा रोल मिला होता, तो मैं कब की टीवी पर आ चुकी होती। सच कहूं, तो मैं आज भी नहीं समझ पाई हूं कि मुझे इस रोल की तलाश थी या यह रोल मुझे ढूंढ रहा था।
मेरी बेटी शाजान ने भी यशराज की फिल्म 'रॉकेट सिंह...' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इन दिनों कई लोगों ने मुझसे पूछा कि 'कहीं यह एक के साथ एक फ्री वाला मामला तो नहीं है' पर ऎसा कुछ नहीं है। सब इत्तफाक की बात है।
दरअसल हुआ यूं कि शाजान की यशराज के साथ मीटिंग हो रही थी और मैं भी उस मीटिंग में  थी। इसके बाद कास्टिंग डायरेक्टर अभिमन्यु का मेरे पास फोन आया और उन्होंने मुझसे पूछा 'क्या आप एक धारावाहिक का हिस्सा बनना चाहेंगी हमारे पास आपके लिए शानदार रोल है।' यह एक अच्छा ऑफर था, इसलिए मना करने का सवाल ही नहीं था।
जब शाजान को पता चला कि मैं यशराज का कोई टीवी सीरियल कर रही हंू, तो जाहिर है कि उसे भी बहुत खुशी हुई। यूं तो कला हमारे परिवार का हिस्सा है, लेकिन मेरे लिए यह एक अलग किस्म की चुनौती थी। शाजान ने मजाक में मुझसे कहा, 'मॉम, मुझे आपके कास्टिंग डायरेक्टर से मिलना चाहिए!'
यशराज फैमिली कमाल की है, अगर यह शो नहीं करती, तो मुझे कभी पता नहीं चलता। वे वास्तव में सबका खयाल रखने वाले और प्यारे लोग हैं। मुझे खुशी है कि मैं यशराज की दुनिया से जुड पाई हूं। 
'माही वे' मे अपने रोल का भरपूर मजा ले रही हूं, उसकी बदमाशी, लंबे नाखून, कतरे हुए बाल और भौंहो को तानने वाले अंदाज, यह सब करने में मजा आ रहा है। मैंने और मेरे डायरेक्टर ने इस औरत को चुडैल बनाने में कोई कसर नहीं छोडी है। मैं रंगमंच से आई अदाकारा हूं, इसलिए कैरेक्टर ही हमारे लिए सब कुछ है। मैं उसमें खो जाने का मजा उठाती हूं और पीछे मुडकर नहीं देखती।
आने वाले दिनों में अगर मौका मिला, तो एक रियलिटी शो करना चाहूंगी। मैं टीवी से प्यार करती हूं और मेरी दिलचस्पी फिल्मों में भी है, अगर अच्छे रोल ऑफर किए जाए।
-मिली स्वर्णकार
More Stories
tallywood news सास-बहू और रागिनी
tallywood news शुरूआत शादी से
tallywood news 'लिविंग विद ए सुपर स्टार'
tallywood news सपनों की दास्तान
tallywood news 'बा बहू और बेबी' की विदाई
tallywood news कलर्स के नए रंग
tallywood news और अब 'चक धूम धूम'
tallywood news चार बहनों की कहानी
tallywood news अब सामने आई साक्षी
tallywood news ....यही दुआ है मेरी
tallywood news 'दो हंसों का जोडा'
tallywood news दिल में उतरकर देखो
tallywood news डिस्कवरी के दो नए चैनल
tallywood news आमिर दलवी की एंट्री
tallywood news छोटी उम्र के, बडे सपने
Most Read Stories
News Headlines'लिविंग विद ए सुपर स्टार'
News Headlinesशुरूआत शादी से
News Headlinesसास-बहू और रागिनी
News Headlinesसपनों की दास्तान
News Headlines'बा बहू और बेबी' की विदाई