hindi news

 
मंगलवार, 09 फरवरी, 2010 Bollywood
राहुल मजान रचाएंगे स्वयंवर...
26 सितम्बर 2009, 12:51 hrs IST
ईमेल | प्रिंट | कमेंट | टेक्सट  min  max | Bookmark and Share
Left
Bollywood news
Left
आइटम गर्ल राखी सावंत ने भले ही अभी तक इलेश पेरूजानवाला के साथ सात फेरे नहीं लिए हैं, लेकिन 'राखी का स्वयंवर' की कामयाबी से उत्साहित चैनल एनडीटीवी इमेजिन बहुत जल्द ऎसा ही एक और 'स्वयंवर' रचाने जा रहा है। लेकिन इस बार दूल्हे की बजाय दुल्हन चुनी जाएगी, क्योंकि राखी सावंत ने  रियलिटी शो के जरिए जीवनसाथी चुनने का जो सिलसिला शुरू किया था, उसे आगे बढाने जा रहे हैं राहुल महाजन। भाजपा के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन के बेटे और 'बिग बॉस' से सुर्खियों में आने वाले राहुल महाजन बहुत जल्द इस रियलिटी शो में अपनी दुल्हन की तलाश पूरी करते नजर आएंगे। एनडीटीवी इमेजिन पर जल्द शुरू होने वाले इस शो का टाइटल है 'राहुल दुल्हनिया ले जाएंगे'। यह बात और है कि राहुल की यह दूसरी शादी होगी। इससे पहले वे श्वेता के साथ शादी रचा चुके हैं। लेकिन इनकी शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई और तीन महीने बाद दोनों अलग हो गए।
Most Read Stories
News Headlinesडिस्कवरी पर शाहरूख की जिंदगी
News Headlines'अगले जनम...' का सुहाना सफर
News Headlinesजो जीता, वही सिकदर
News Headlinesकभी रानी कभी परी
News Headlinesइसका मुझे था इंतजार