hindi news

 
रविवार, 14 मार्च, 2010
छोटी उम्र के, बडे सपने
30 जनवरी 2010, 12:21 hrs IST
ईमेल | प्रिंट | कमेंट | टेक्सट  min  max | Bookmark and Share
मासूम चेहरे वाली शिवशक्ति इन दिनों दो अलग-अलग किरदारों में नजर आ रही हैं। सिर्फ सोलह साल की उम्र में शिवशक्ति स्टार प्लस के धारावाहिक 'सबकी लाडली बेबो' में एक तरफ जहां शादीशुदा महिला का किरदार निभा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ चुलबुली रानो के रूप में भी उन्हें काफी सराहा जा रहा है। छोटे परदे की इस नई 'लाडली' से खास बात।
 'सबकी लाडली बेबो' में आप डबल रोल में हैं। क्या इतनी कम उम्र में दो अलग-अलग किरदारों  को निभाना मुश्किल नहीं है
एक्टिंग करना मुश्किल नहीं है, लेकिन बार-बार कॉस्ट्यूम, मेकअप और हेयरस्टाइल बदलना काफी बोरिंग लगता है। इसके लिए मुझे एक जगह पर बैठे रहना पडता है। मैं बडी बैचेन हो जाती हूं।
 जब आपको डबल रोल करने का ऑफर मिला, तो आपकी क्या प्रतिक्रिया थी
एक बिलकुल अलग तरह का किरदार निभाने को लेकर मैं थोडी चिंता में पड गई थी, क्योंकि आठ-नौ महीनों से मैं सिर्फ बेबो का रोल कर रही थी, जो बेहद सीधी-सादी लडकी है। दूसरी तरफ रानो एक जूनियर आर्टिस्ट है, जो काफी ऊंची आवाज में बात करती है। मेरे डायरेक्टर ने मुझे रानो को समझने में मदद की। जिस दिन मुझे रानो के किरदार में शूट करना था। उस दिन मैंने सैट पर मौजूद जूनियर आर्टिस्ट को देखकर उनकी नकल करने की कोशिश की।
 आपको कौन-सा किरदार निभाना  पसंद है- बेबो या रानो
मुझे रानो का रोल करना पसंद है, क्योंकि इसके किरदार के साथ मैं कुछ एक्सपेरिमेट कर सकती हूं। बेबो मेरे दिल के बहुत करीब है, क्योंकि ऎसा रोल करने की चाहत हमेशा से थी। रानो जैसे किरदार तो मैं पहले भी निभा चुकी हूं। 
 क्या एक आम लडकी की तरह जिंदगी जीने की इच्छा नहीं होती
मैं हमेशा ही व्यस्त रहना चाहती थी, इसलिए खुश हूं। कहते हैं न खाली दिमाग शैतान का घर होता है, इसलिए बेकार बैठे रहने से अच्छा है व्यस्त रहना। 
-मिली स्वर्णकार
More Stories
tallywood news कभी हंसाए कभी रूलाए
tallywood news नए सपनों की'गोद भराई'
tallywood news 'भाग्यविधाता' ने बदला भाग्य
tallywood news कामेडी की नई अदा
tallywood news सास-बहू और रागिनी
tallywood news शुरूआत शादी से
tallywood news 'लिविंग विद ए सुपर स्टार'
tallywood news सपनों की दास्तान
tallywood news 'बा बहू और बेबी' की विदाई
tallywood news कलर्स के नए रंग
tallywood news और अब 'चक धूम धूम'
tallywood news चार बहनों की कहानी
tallywood news अब सामने आई साक्षी
tallywood news ....यही दुआ है मेरी
tallywood news 'दो हंसों का जोडा'
Most Read Stories
News Headlines'लिविंग विद ए सुपर स्टार'
News Headlinesशुरूआत शादी से
News Headlinesसास-बहू और रागिनी
News Headlines'भाग्यविधाता' ने बदला भाग्य
News Headlinesसपनों की दास्तान