hindi news

 
मंगलवार, 09 फरवरी, 2010
सस्ता होगा राजस्थान का तेल
22 अगस्त 2009, 05:15 hrs IST
ईमेल | प्रिंट | कमेंट | टेक्सट  min  max | Bookmark and Share
Left
oil
Left
जयपुर। राजस्थान में इसी माह के अंत या अगले माह की शुरूआत से उत्पादित होने वाला कच्चा तेल (क्रूड) बेहद सस्ता होगा क्योंकि इसकी उत्पादन लागत मात्र पांच डॉलर यानी लगभग 250 रूपए प्रति बैरल आने की उम्मीद है। राज्य में तेल उत्पादन शुरू करने जा रही केयर्न इंडिया के एक अधिकारी ने खुद इसका खुलासा किया है। हालांकि बाजार में इसकी कीमत कितनी होगी अभी यह तय नहीं है पर फिर भी इसके अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों से बेहद कम होने की उम्मीद है।

 


कितना उत्पादन
केयर्न अगले कुछ दिनों में ही उत्पादन शुरू करने की तैयारी कर रही है और शुरूआती स्तर पर कम्पनी 30000 बैरल प्रति दिन का उत्पादन करेगी। दूसरे चरण में इस साल के अंत तक उत्पादन को 50000 बैरल प्रति बैरल तक पहुंचाने की योजना है। कम्पनी का लक्ष्य 2010 की पहली छमाही उत्पादन क्षमता को 1.25 लाख बैरल प्रति दिन तक पहुंचाने का रहेगा।


असली कीमत 3.5 डॉलर
केयर्न के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल धीर ने खुलासा किया कि कम्पनी ने उत्पादन लागत को न्यूनतम रखने पर फोकस रखा है और असलियत में उत्पादन लागत मात्र 3.5 डॉलर प्रति बैरल के लगभग होगी पर इसके बाद इसमें 1.5 डॉलर प्रति बैरल की परिवहन लागत आएगी।

Most Read Stories
News Headlinesमोबाइल कम्पनियों में फिर छिडी जंग
News Headlinesसोना और चांदी में गिरावट जारी
News Headlinesभारतीय कम्पनियों में नौकरियों की बहार
News Headlinesसोने व चांदी में नरमी
News Headlinesफिर भारी 21 जनवरी