पेट्रोल फिर महंगा,1.40 रूपए बढ़े
Friday, 01 Mar 2013 6:22:22 hrs IST

petrol price hiked

नई दिल्ली। आम बजट में गरीबों को राहत के सरकारी अलाप के दूसरे दिन ही आम आदमी पर महंगाई का बोझ लाद दिया गया है। तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 1 रूपया 40 पैसे प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है। बढ़ी हुई दरे शुक्रवार आधी रात से लागू हो जाएंगी।

उल्लेखनीय है कि गुरूवार को आम बजट में सरकार ने आगामी वित्त वर्ष में पेट्रोलियम पदार्थो पर दी जाने वाली सब्सिडी में लगभग 32 हजार करोड़ रूपए की भारी कटौती की थी। संसद में पेश 2013-14 के बजट में पेट्रोलियम पदार्थो पर दीजाने वाली सब्सिडी 65 हजार करोड़ रूपए रखी गई,जो चालू वित्त वर्ष के संशोधित 96879 करोड़ 87 लाख रूपए की तुलना में 31 हजार 879 करोड़ 87 लाख रूपए कम होगी।

वर्ष 2012-13 में इसके 43580 करोड़ रूपए रहने का अनुमान लगाया गया था जबकि 2011-12 में 68484 करोड़ एक लाख रूपए की पेट्रोलियम पदार्थो पर सब्सिडी दी गई थी। बजट में कुल सब्सिडी बोझ को 26 हजार 982 करोड़ रूपए घटाकर दो लाख 20 हजार 971 करोड़ 50 लाख रूपए तक सीमित करने की घोषणा की गई है।

 वर्ष 2012-13 में यह बजट अनुमान एक लाख 79 हजार 554 करोड दस लाख रूपए की तुलना में दो लाख 47 हजार 853 करोड़ 97 लाख रूपए पर पहुंच जाएगी । वर्ष 2011-12 में कुल सब्सिडी दो लाख 11 हजार 318 करोड़ 78 लाख रूपए थी।

Comments

Write to Editor
 
Email (Ex: a@a.com)
(Case Sensitive)
 
 
.
.
close