अब नहीं दौड़ेंगे 101 साल के फौजा
Sunday, 24 Feb 2013 7:25:07 hrs IST

fauja singh

भारतीय मूल के विश्व के सबसे उम्रदराज मैराथन धावक 101 वष्ाीüय फौजा सिंह ने प्रतिस्पर्घी प्रतियोगिताओं से रविवार को संन्यास ले लिया। सिंह ने अपनी अंतिम दौड़ पूरी करने के बाद कहा कि वह 'बहुत खुशी' महसूस कर रहे हैं। 

 

'टर्बन्ड टोरनैडो' उपनाम से चर्चित सिंह ने एक घंटा 32 मिनट और 28 सेकण्ड में हांगकांग मैराथन की 10 किलोमीटर लंबी दौड़ पूरी की। हालांकि वे अपने निजी रिकार्ड को पीछे छोड़ने के लक्ष्य को पाने में नाकाम रहे। केवल पंजाबी बोलने वाले सिंह ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। जब मैं दौड़ रहा था, मैंने बहुत अच्छा महसूस किया, लेकिन अब मैं रूक गया हूं, मैं थक गया हूं। 

 

भारत में जन्मे ब्रिटिश नागरिक सिंह एक अप्रेल को 102 साल के हो जाएंगे। वे 2011 में टोरंटो में पूर्ण मैराथन में दौड़कर इसमें भाग लेने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति बने थे। हालांकि गिनीज वल्र्ड रिकार्ड की ओर से उनके रिकार्ड को मान्यता नहीं मिली, क्योंकि उनके पास उम्र साबित करने के लिए जन्म प्रमाणपत्र नहीं है।

Comments

Write to Editor
 
Email (Ex: a@a.com)
(Case Sensitive)
 
 
.
.
close