ऑस्कर में विश्वास नहीं करते सनी देओल
Tuesday, 26 Feb 2013 11:47:19 hrs IST
Tuesday, 26 Feb 2013 11:47:19 hrs IST
मुंबई। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'आई लव न्यू ईयर' के प्रमोशन में बिजी है। सनी ऑस्कर में जाने की जरूरत नहीं समझते बल्कि वे भारतीय दर्शकों के साथ ही खुश हैं।
सोमवार को फिल्म के नाट्य ट्रेलर रिलीज के दौरान सनी देओल ने कहा कि भारतीयों को ऑस्कर जाने की जरूरत क्या है। क्या हम यहां खुश नहीं है। हम 130 करोड़ की आबादी हैं। क्या ये कम नहीं है।
उल्लेखनीय है कि फिल्म घायल और दामिनी के लिए सनी दो राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके है। फिल्म के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि यह एक रोमेंटिक कॉमेडी फिल्म है। एक एक्टर के रूप में मैं सब कुछ करना चाहता हूं। मेरे फैंस मुझे दूसरे रूप में भी देखना है। इसमें सनी की को-स्टार कंगना राणाउत है। यह 26 अप्रैल को रिलीज होगी।
.
.
Select City :
Subscribe to Newsletter






Ek ladki thi diwani si