Tuesday, 26 Feb 2013 10:58:29 hrs IST
नई दिल्ली। रेल हादसों के समय हताहतों तक त्वरित सहायता पहुंचाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए भारत यूरोप से हाईस्पीड सेल्फ प्रोपेल्ड एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेंस(स्पार्ट) खरीदने की तैयारी कर रहा है। मंगलवार को रेल बजट-2013-14 पेश करते समय रेल मंत्री पवन कुमार बंसल इन ट्रेनों के खरीद प्रस्ताव की घोषणा कर सकते हैं।
वर्तमान में भारतीय रेल के पास 27 सेल्फ प्रोपेल्ड एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन हैं जो 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।
सूत्रों के अनुसार रेल मंत्री बंसल मंगलवार को दो नई स्पार्ट ट्रेनों के खरीद प्रस्ताव की घोषणा करने वाले हैं। यूरोप से खरीदी जाने वाली ये ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगी।
हाइड्रोलिक क्रेन भी होंगी आयात
बजट घोषणा में स्पार्ट ट्रेनों के साथ आधुनिक हाइड्रोलिक क्रेनों के खरीद सौदे का भी जिक्र हो सकता है। इन क्रेनों का इस्तेमाल एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेंस के साथ आपदा प्रबंधन में किया जाएगा। नई हाइड्रोलिक ट्रेन 175 टन क्षमता की होगी जिसकी अनुमानित कीमत 25 करोड़ बताई जा रही है।
40 करोड़ होंगे खर्च
डीजल से चलने वाली तीन कोच वाली एक हाईस्पीड 'स्पार्ट' की अनुमानित लागत करीब 40 करोड़ बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार इन स्पार्ट ट्रेनों की टेक्नोलॉजी को यूरोप से खरीदा जाएगा।








Ek ladki thi diwani si