टीवी पर पहले किसर बने रामकपूर
Wednesday, 27 Feb 2013 5:57:38 hrs IST

ram kapoor

मुम्बई। टीवी सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' से फैम रामकपूर पहले ऎसे स्टार है जिन्होंने छोटे पर्दे पर किसिंग सीन की शुरूआत की है। सीरियल में राम बने रामकपूर ने साक्षी तंवर के साथ किसिंग सीन दिए है। इस सीन को फिल्माने के अपने इस निर्णय से वह खुश हैं।

राम का कहना है कि मैं एक पेशेवर एक्टर हूं और कहानी के साथ न्याय करना मेरा फर्ज है। जिस समय मुझे यह सीन करने को कहा गया मुझे कोई परेशानी नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी गौतमी मेरा बहुत सहयोग करती हैं। वह समझती हंै कि यह सब हमारे काम का हिस्सा है। जहां तक मेरी बात है मैं कोई भी दृश्य तब ही करूंगा जब मैं खुद उसकी जरूरत से सहमत होउंगा।

फिलहाल राम अपना अतिरिक्त वजन कम करने पर ध्यान लगा रहे हैं। टीवी के अलावा उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी काम किया है। उनकी नई फिल्म 'मेरे डैड की मारूति' 15 मार्च को रिलीज हो रही है।

Comments

Write to Editor
 
Email (Ex: a@a.com)
(Case Sensitive)
 
 
.
.
close