तीसरी मंजिल से गिरा बालक सलामत
Tuesday, 05 Mar 2013 7:28:00 hrs IST
Tuesday, 05 Mar 2013 7:28:00 hrs IST
अरौरा। जाको राखे साईया मार सके न कोय। यह कहावत उस समय चरितार्थ होते देखी गई जब एक चार वर्षीय बालक तीसरी मंजिल से नीचे गिरने के बाद भी सही सलामत बच गया और उसे केवल मामूली चोंटे आई।
अमेरिका केकोलेराडो में डेयलान नाम का एक बालक तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया था और चमत्कारिक ढंग से वह केवल मामूली ढंग से घायल हुआ। इस बालक की मां जेसिका हायेस ने कहा कि मैं बहुत घबरा गई थी और मुझे नहीं पता था कि मैं नीचे क्या देखने जा रही हूं।
लेकिन जब मैं नीचे पहुंची तो मैंने देखा कि मेरा बच्चा नीचे अपने पैरो के बल गिरा और उसे कुछ नहीं हुआ। इस घटना में मामूली रूप से घायल हुए डेयलान को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने बताया कि बालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई है और वह ठीक है।
.
.
Select City :
Subscribe to Newsletter








Ek ladki thi diwani si