मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति की तिमाही समीक्षा में उठाए गए कदमों का प्रभाव बैंकों में दिखने लगा है। देश के कुछ प्रमुख बैंकों ने जमा पर ब्याज दरों में वृद्धि का सिलसिला जारी कर दिया है। इसमें सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया व पंजाब नेशनल बैंक सहित निजी क्षेत्र का आईसीआईसीआई बैंक भी शामिल है।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने ऋण एवं जमा दरों में वृद्धि की घोष्ाणा की है। नई दरें चार अगस्त से प्रभावी होंगी। जारी विज्ञप्ति के अनुसार, विभिन्न परिपक्वता अवघि की जमाओं पर ब्याज दराें में चौथाई से एक फीसदी की वृद्धि हुई है। साथ ही बैंक ने बेंचमार्क प्रधान उधारी दर (बीपीएलआर) को भी 0.5 बढाकर 11.75 से 12.25 फीसदी कर दिया है। बैंक अब एक साल की परिपक्वता अवघि की जमाओं पर 6.75 फीसदी ब्याज देगा, जो पहले 6.5 फीसदी थी।
91 दिन से अघिक लेकिन छह माह से कम अवघि की सावघि जमाओं पर ब्याज दर बढाकर 3.5 से 4.5 फीसदी हो गई है। जबकि 6 से 9 माह से कम की सावघि जमा पर ब्याज दर बढाकर पांच प्रतिशत कर दी गई है। निजी क्षेत्र के कोटक महिन्द्रा बैंक ने 30 जुलाई को विभिन्न परिपक्वता अवघि की जमाओं पर ब्याज दराें में चौथाई से आधा फीसदी की वृद्धि की थी।
पंजाब नेशनल बैंक नई दिल्ली. पंजाब नेशनल बैंक ने एक अगस्त ने जमा दरों में 0.25 से 0.75 फीसदी वृद्धि की घोषणा की। बैंक ने बेचमार्क प्रधान ब्याज दर में भी 0.75 फीसदी वृद्धि की है। बैंक ने कहा, वृद्धि 10 करोड रूपए तक की जमादरों के लिए है। बैंक ने 5 से 10 वर्ष की जमा राशि पर ब्याज दर बढाकर 7.50 फीसदी की है। वहीं 15 से 45 दिनों की जमा राशि पर ब्याज दर बढकर तीन फीसदी हो गई है।
91 से 179 दिनों की जमा राशि पर ब्याज दर बढकर 5.25 फीसदी हो गई है। बैंक ने 180 से 270 दिनों, 271 दिनों से एक वर्ष, एक से दो वर्ष, दो से तीन वर्ष और तीन से पांच वर्ष तक की जमा राशि पर ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की वृद्धि की है। प्रधान ब्याज दर 0.75 की वृद्धि से बढकर11.75 फीसदी हो गई है। बैंक ने कहा कि एक जुलाई से आधार दर प्रणाली लागू हो गई है, जो ग्राहक उसके अधीन है उन पर प्रधान ब्याज दर का असर नहीं पडेगा। ग्राहक जब चाहे आधार दर प्रणाली अपना सकते हैं।
आईसीआईसीआई बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने विभिन्न परिपक्वता अवघि की जमाओं पर ब्याज दराें में 0.75 फीसदी की वृद्धि की है। नई दरें तत्काल प्रभावी हो गई हैं। बैंक की प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अघिकारी चंदा कोचर ने कहा, विभिन्न परिपक्तवता अवघि की जमाओं पर ब्याज दरें बढी हैं। 0.25 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। कुछ परिपक्वता अवघि की जमाओं पर ब्याज दरें 0.5 से 0.75 फीसद तक बढाई गई हैं। बैंक भविष्य में ऋण पर ब्याज दराें में भी वृद्धि कर सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक ने 27 जुलाई को अपनी मौद्रिक नीति की समीक्षा में रेपो दराें में 0.25 प्रतिशत तथा रिवर्स रेपो दर में 0.50 फीसदी वृद्धि की थी, जिसके बाद से जमा पर ब्याज दरे बढी हंैकी घोष्ाणा कर चुके हैं।
|