hindi news

 
मंगलवार, 07 सितम्बर, 2010 twitter       
शाही रेलगाडी में जुडी 'स्पा' की सुविधा
01 अगस्त 2010, 01:45 hrs IST
ईमेल | प्रिंट | कमेंट | टेक्सट  min  max | Bookmark and Share

 

नई दिल्ली। विश्व प्रसिद्ध शाही रेलगाडी 'पैलेस ऑन व्हील्स' चार अगस्त बुधवार को नई साज-सज्जा के साथ नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से गंतव्य स्थान के लिए रवाना होगी। इस बार शाही रेलगाडी में पहली बार 'स्पा' की सुविधा भी जोडी गई है।

'पैलेस ऑन व्हील्स' में यात्रा करने वाले पर्यटको को पांच सितारा होटल्स जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दृष्टि से उसे नये रंग रूप में सजाने संवारने के लिए शाही रेलगाडी के पर्दे, आगन्तुक लाज, महाराजा-महारानी डाईनिगं लाज, टॉयलेट्स टाईल्स आदि को नई साज -सज्जा में संवारा सजाया गया है।

'पैलेस ऑन व्हील्स' चार अगस्त को शाम साढे छह बजे नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से इस वर्ष के पर्यटन सत्र के अपने पहले व्यावसायिक सफर के लिए प्रस्थान करेगी। पूर्व में यह रेलगाडी हर सितम्बर माह के प्रथम बुधवार को अपनी यात्रा प्रारम्भ करती थी, लेकिन गत वर्ष से इसे अगस्त माह से चलाया जा रहा है। इस क्रम में इस वर्ष दूसरी बार पैलेस ऑन व्हील्स अगस्त माह से अपनी यात्रा प्रारम्भ करेगी।

इस साल शाही रेलगाडी के पहले सफर में करीब 40 यात्री जाएंगे और पूरे अगस्त माह में करीब 200 यात्रियों के इसमें यात्रा करने की आशा है, जबकि पिछले वर्ष पूरे अगस्त माह में 56 यात्रियों ने इसमें यात्रा की थी। इस प्रकार इस बार अगस्त माह में पिछले वर्ष की तुलना में तीन गुणा से अधिक यात्री इसमें सफर करेंगे।

More Stories
Most Read Stories
News Headlinesमारूति 800 को पछाडा नैनो ने
News Headlinesभारत बनाएगा सबसे सस्ता कम्प्यूटर
News Headlinesफिसल जाएगा 'राजस्थानी तेल'!
News Headlines...तो अग्रवाल होंगे सबसे अमीर
News Headlinesबाडमेर का तेल खनन क्षेत्र होगा खास