hindi news

 
मंगलवार, 07 सितम्बर, 2010 twitter       
फिलीपींस में हवाई सेवाएं प्रभावित
01 अगस्त 2010, 01:46 hrs IST
ईमेल | प्रिंट | कमेंट | टेक्सट  min  max | Bookmark and Share

 

मनीला। फिलीपींस एयरलाइंस के कई पायलटों द्वारा इस्तीफा देकर विदेशों की एयरलाइंस में नौकरी शुरू करने के कारण शनिवार को यहां दर्जन भर उडान सेवाएं रद्द की गईं। फिलीपींस एयरलाइंस (पीएएल) ने अपने एक बयान में कहा कि पायलटों की कमी के कारण एक दर्जन अन्य उडान सेवाओं के संचालन में देरी हुई।

पीएएल के प्रवक्ता जोनाथन गेसमुंडो ने कहा एयरबस ए 320 विमानों के साथ यह समस्या ज्यादा हो रही है। कंपनी के कुल 39 जहाजों में इनकी संख्या 16 है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से हमें हाल ही में ए 320 विमानों के पायलटों के कई अविवेकी इस्तीफे मिले जिससे इन विमानों के पायलटों की कमी हो गई है।

उन्होंने कहा कि पायलटों ने विदेशी एयरलाइन्स के ऎसे वेतन प्रस्तावों के कारण नौकरी छोडी है जो पीएएल से मेल नहीं खाते। पायलटों को उनकी जगह पर दूसरे लोगों को प्रशिक्षित करने के लिए छह महीने का नोटिस देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि कंपनी ऎसे पायलटों के खिलाफ कार्रवाई करेगी जो इस्तीफा देने के तुरंत बाद काम छोडकर चले गए।

More Stories
Most Read Stories
News Headlinesमारूति 800 को पछाडा नैनो ने
News Headlinesभारत बनाएगा सबसे सस्ता कम्प्यूटर
News Headlinesफिसल जाएगा 'राजस्थानी तेल'!
News Headlines...तो अग्रवाल होंगे सबसे अमीर
News Headlinesबाडमेर का तेल खनन क्षेत्र होगा खास