hindi news

 
मंगलवार, 07 सितम्बर, 2010 twitter       
कोल इंडिया का आईपीओ 18-21 अक्टूबर के बीच
01 अगस्त 2010, 01:47 hrs IST
ईमेल | प्रिंट | कमेंट | टेक्सट  min  max | Bookmark and Share

 

कोलकाता। देश की सबसे बडी कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) को अपना सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 18-21 अक्टूबर के बीच जारी होने की उम्मीद है।

'नेतृत्व एवं संगठनात्मक बदलाव' विषय पर आयोजित सीआईआई के एक सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए सीआईएल के अध्यक्ष पार्थ एस. भट्टाचार्य ने कहा कि हम आईपीओ के लिए तैयारी कर रहे हैं, इसमें अब और देर नहीं होगी। आईपीओ से संबंधित प्रारूप नियमावली को पांच अगस्त को कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में अनुमति मिल सकती है। सरकार कोल इंडिया में अपनी 10 प्रतिशत हिस्सेदारी यानी 63 करोड शेयरों का विनिवेश कर रही है।

इससे पहले सीआईएल का यह आईपीओ अगस्त में आना था लेकिन बाद में कम मूल्यांकन की आशंका के चलते इसे सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद खदान एवं जंगल क्षेत्र को लेकर विभिन्न मंत्रालयों के बीच नीतिगत अस्पष्टता के चलते इस आईपीओ को एक बार फिर टाल गया था। भट्टाचार्य ने कहा कि इस मुद्दे पर आप अगले एक या दो महीनों में बेहतर माहौल देखेंगे।

More Stories
Most Read Stories
News Headlinesमारूति 800 को पछाडा नैनो ने
News Headlinesभारत बनाएगा सबसे सस्ता कम्प्यूटर
News Headlinesफिसल जाएगा 'राजस्थानी तेल'!
News Headlines...तो अग्रवाल होंगे सबसे अमीर
News Headlinesबाडमेर का तेल खनन क्षेत्र होगा खास