hindi news

 
मंगलवार, 07 सितम्बर, 2010 twitter       
शक्कर की मिठास बढी
31 जुलाई 2010, 23:48 hrs IST
ईमेल | प्रिंट | कमेंट | टेक्सट  min  max | Bookmark and Share

भोपाल । शक्कर का भरपूर कोटा रिलीज होने के साथ ही शक्कर के भाव में काफी गिरावट आ गई है। शुक्रवार को शक्कर लगभग 100 रूपए प्रति क्विंटल टूटकर 2750 रूपए पर आ गई। इसी दिन मिलों में शक्कर के टेंडर 2350 से 2400 रूपए के भाव पर होना बताया गया। व्यापारिक जानकारी के अनुसार शक्कर बाजार में गिरावट का दौर बना हुआ है। केन्द्र सरकार ने अगस्त माह के लिए 19 लाख 20 हजार टन शक्कर कोटा जारी किया है। इनमें 2 लाख 20 हजार टन लेवी और 17 लाख टन गैर लेवी की शक्कर है। कोटा रिलीज करने की घोषणा के बाद शक्कर टूटना शुरू हो गई है।

बाजार के जानकारों का कहना है कि टेंडर नीचे होने से मिलों को पडता नहीं लग रहा। मिलों को आज की तारीख में शक्कर 2800 से 2850 रूपए प्रति क्विंटल के आसपास पड रही है। कारोबारी पुरूषोत्तम खंडेलवाल का कहना है कि महंगाई घटाने का श्रेय सरकार ले रही है, लेकिन इससे उद्योगों को घाटा हो रहा है। ऎसे में उद्योग कैसे चल पाएंगे।

More Stories
Most Read Stories
News Headlinesमारूति 800 को पछाडा नैनो ने
News Headlinesभारत बनाएगा सबसे सस्ता कम्प्यूटर
News Headlinesफिसल जाएगा 'राजस्थानी तेल'!
News Headlines...तो अग्रवाल होंगे सबसे अमीर
News Headlinesबाडमेर का तेल खनन क्षेत्र होगा खास