Thursday, 07 Mar 2013 12:58:00 hrs IST
जयपुर। इस हफ्ते रिलीज हो रही फिल्म 'साहब, बीवी और गैंगस्टर रिटन्र्स' की स्टार-कास्ट बुधवार शाम पत्रिका मुख्यालय केसरगढ़ आई। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे इरफान खान, जिम्मी शेरगिल, माही गिल, सोहा अली खान और निर्माता राहुल मित्रा यहां प्रशंसकों से
रू-ब-रू हुए और फिल्म से जुड़े सवालों के जवाब दिए। उन्होंने दावा किया कि इस फिल्म में पहले के मुकाबले ज्यादा ड्रामा और थ्रिल है, जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक जरूर खींचेगी। इस दौरान फिल्म की स्टार-कास्ट ने राजस्थान पत्रिका के सामाजिक सरोकारो से जुड़े कार्यक्रम 'अहसास' के प्रतिभागी रहे विशेष बच्चों से खास मुलाकात भी की।
नाटकों में बढ़े दिलचस्पी
जयपुर में नाटकों के मंचन का प्रचलन कम है। मेरे हिसाब से यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम ज्यादा से ज्यादा होने चाहिए। गुजरात और महाराष्ट्र की तरह यहां भी लोगों की नाटकों में दिलचस्पी बढ़नी चाहिए। जहां तक 'साहिब...' की बात है, तो इसमेंं पार्ट वन से ज्यादा ड्रामा और बोल्ड दृश्य हैं।
इरफान खान
इरफान हैं पसंदीदा कलाकार
किसी हिट फिल्म के प्रसिद्ध किरदार को उसके सीक्वल में निभाना काफी चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन पटकथा और निर्देशन अच्छा हो, तो काम आसान हो जाता है। इस थ्रिलर फिल्म में सब कुछ नया है। यूं तो इंडस्ट्री में मेरा कोई आइडल नहीं है, लेकिन इरफान खान मेरे पसंदीदा अभिनेता हैं।
जिम्मी शेरगिल
बोल्ड नहीं, स्ट्रॉन्ग किरदार
अपने किरदार को नए रूप में फिर से आगे ले जाना चुनौती भरा रहा, क्योंकि मेरे किरदार को हर समय साहिब को आकर्षित करना था। फिल्म में मेरा किरदार बोल्ड नहीं, बल्कि पहले से ज्यादा स्ट्रॉन्ग है।
माही गिल
अम्मा देखती हैं साड़ी
प्रोमोज को देखकर अम्मा (शर्मिला टैगोर) मेरे लुक की काफी तारीफ करती हैं। अम्मा देखती हैं कि मैंने कैसी साड़ी और ज्वैलरी पहनी है। अब मैं अम्मा और भाई (सैफ अली खान) से रोल को लेकर सलाह नहीं करती, बल्कि वे फिल्म देखकर मेरे किरदार की समीक्षा
करते हैं।
सोहा अली खान








Ek ladki thi diwani si