Thursday, 07 Mar 2013 1:20:15 hrs IST
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चालू वर्ष में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए मजदूर और गरीब को खूब सौगातें दी हैं। मनरेगा योजना में रोजगार के दिन बढ़ाने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में 125 दिन का रोजगार देने की घोषणा की है। लेकिन लिखित भाषण में रोजगार दिवस 150 दिए गए हैं। इससे विरोधाभास की स्थिति बनी हुई है। साथ ही 100 दिन का रोजगार पूरा करने पर 2100 रूपए के इनाम की घोषणा कर सीधे तौर पर मजदूरों को पैसा बांटने की मंशा है।
बीपीएल को 2 रूपए किलो की बजाय 1 रूपए प्रति किलो पर गेहूं देने की घोषणा की है। एपीएल को हर माह 8.60 रूपए प्रति किलो की दर से मिलने वाला 10 किलो आटा अब 5 रूपए प्रति किलो की दर से मिलेगा। आम गरीब की रसोई के बजट को कम करने के लिए सस्ती दरों पर तेल मसाले उपलब्ध कराने के लिए कहा है। बजट में किसानों को भी खुश करने का प्रयास किया है। किसानों को कोई बड़ी राहत तो नहीं मिली, लेकिन गेहूं के समर्थन मूल्य के साथ दिए जाने वाले बोनस की राशि को 100 रूपए से बढ़ाकर 150 रूपए किया गया है।
5 नई तहसील
अजमेर में टाटोटी, बांसवाड़ा में गांगड़तलाई, अंबापुरा, गनौड़ा और नागौर में मंूडवा को तहसील घोषित किया है, विजयनगर, बाड़मेर में गडरा रोड, धोरीमन्ना, उदयपुर में सेमारी, किशनगढ़ रेनवाल, कोटखावदा, मालाखेड़ा एवं जोधपुर में तिवरी उपतहसील से तहसील।
नई उप तहसीलें
अजमेर में कादेड़ा, देवलिया कलां, नागोला, बड़ोदामेव, नारायणपुर, भनोखर, खैरथल, बारां में हरनावदाशाहजी, कवाई, कल्याणपुर पाटोदी, रूदावल, खजूरी, पारोली, करवर, लाखेरी, डबलाना, डाबी, मंगलवाड़, निकुंब, राजलदेसर, बडियाकलां, बैजूपाड़ा, सैंथल, 365 हेडमण्डी 2 केएलपी, गोलूवाला, खुईया, रामपुरा डाबड़ी, पावटा, मनोहरपुर, गोविन्दगढ़, जालसू, रामसीन, जीवाणा, मण्ड्रेला, मुकुंदगढ़, बिसाऊ, डांगीयावास, सेतरावा, आऊ, लोहावट, मतोड़ा, श्रीमहावीरजी, खांतोली, बेड़ा, बगड़ीनगर, सैंदड़ा, सुहागपुरा, दलोट, देलवाड़ा, गिलूंड, लोसल, कैलाशनगर, बरवास, सोप, नासिरदा, जयसमंद, गीगला, धौलपुर, बसईनवाब, गच्छीपुरा, बड़ी खाटू।
दुग्ध उत्पादक को 2 रूपए अनुदान
सहकारी दुग्ध उत्पादक संघों में दूध की आपूर्ति करने वाले पशुपालकों को 2 रूपए प्रति लीटर की दर से अनुदान मिलेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना की घोषणा। राज्य के दस हजार से अघिक जनसंख्या वाले 81 गांवों में विकास के लिए एक-एक करोड़ रूपए की घोषणा। पशुधन नि:शुल्क दवाओं की संख्या 87 से बढ़ाकर 110 की गई।
विधवा को आजीवन पेंशन
राज्य में वृद्धावस्था, विधवा एवं विशेष योग्यजन पेंशन जरूरतमंदो को अब आजीवन मिलेगी।
रामगढ़ में मेज नदी से आएगा पानी
बारिश के पानी को व्यर्थ बहने से रोकने के लिए चंबल से अलवर के जयसमंद बांध, मेज नदी से जयपुर के रामगढ़ बांध, माही से राजसमन्द, जयसमन्द और मेजा में पानी लाने के लिए केन्द्र के सहयोग से परियोजनाओं के कार्य हाथ में लेने की घोषणा की गई।
स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन बढ़ी
स्वतंत्रता सेनानियों को वर्तमान में 17,000 रूपए प्रतिमाह पेंशन एवं 3,000 रूपए चिकित्सा सहायता राशि मिल रही है। अब इसे बढ़ाकर पेंशन 20,000 एवं चिकित्सा सहायता राशि 4,000 रूपए प्रतिमाह करने की घोषणा की गई है।
शुभलक्ष्मी योजना
लिंगानुपात की समस्या से निपटने के लिए शुभलक्ष्मी योजना लागू की गई है। संस्थागत प्रसव से बालिका को जन्म होता है तो जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली सहायता के अलावा एक हजार रूपए की राशि जन्म के समय, एक वर्ष की होने पर एक हजार रूपए एवं पांच वर्ष की होने पर 2 हजार रूपए मिलेंगे।
43 नए उपखण्ड कार्यालय खुलेंगे
नीमराणा, रैणी, पुष्कर, रूपनगढ़, टाटगढ़, तालेड़ा, छोटी सरवन, आनन्दपुरी, सज्जनगढ़, भुसावर, सिणधरी, सेडवा, फूलियाकलां,हमीरगढ़, करेड़ा, बदनोर, भूपालसागर,बीदासर, साबला, गलियाकोट, चीकली, बिछीवाड़ा, नांगलराजावतान, सरमथुरा, बावड़ी, बाप, पीपाड़ शहर,बालेसर, जालौर के जसवंतपुरा, जैसलमेर के भनियाना, झालावाड़ के असनावर, कोटा के कनवास, कुचामनसिटी, रियांबड़ी, रानी, धोद, रामगढ़ सेठान, खण्डेला, वजीरपुर एवं उदयपुर के बड़गांव में उपखण्ड कार्यालय खुलेंगे।






Ek ladki thi diwani si