hindi news

 
शुक्रवार, 12 मार्च, 2010
सुख,स्वतंत्रता और देश
07 फरवरी 2010, 10:48 hrs IST
ईमेल | प्रिंट | कमेंट | टेक्सट  min  max | Bookmark and Share
जंगल की अपनी जिंदगी और कानून हैं। एक दिन एक हादसा हुआ। मधुमक्खियों ने सूचना दी कि एक आदमी जंगल में रहने आया है। जानवरों ने उस आदमी को देखा। लोमडी बोली, 'वह हमारा क्या बिगाड सकता है वह तो दो पैरों का जानवर है।'
'पर उसके पास बंदूक है। वह हमें मार सकता है।' गीदड बोला, 'तब तो हमें भाग चलना चाहिए।' लोमडी डरकर बोली। 'क्यों...हम भी उसे मार सकते हैं...। इसमें डरने की क्या बात है हम यहां रहेंगे।' शेर ने कहा और सभी जानवर उसी तरह जंगल में रहते रहे। आदमी भी एक झोंपडी डालकर जंगल में बस गया।
अपनी भनभनाहट के कारण जंगल में मधुमक्खियों को सबसे बुद्धिमान माना जाता है। एक दिन वे आदमी की झोंपडी में घुस गई। वहां उन्होंने एक किताब देखी। वे फौरन उसे पढकर भनभनाती हुई बाहर आई और जंगल के सब जानवरों को जमा किया और बोलीं, 'हमें आदमी के ज्ञान का पूरा सार मालूम हो गया है। आदमी अपना देश बनाकर रहता है....। हमें भी आदमी की तरह स्वतंत्रता का उपयोग करना चाहिए। हम सब पशु-पक्षी भी अपना एक देश बनाएं।

कमजोर जानवरों को यह बात जंच गई। फौरन सीमा अंकन का काम शुरू हो गया। शक्तिशाली चींटियों ने धरती कुरेद-कुरेदकर देशों की अलंघनीय सीमाएं बना दीं। तब पक्षियों ने कहा, 'हम तो आकाशचारी हैं...। हमारा देश बनाने के लिए वायुमंडल के हिस्से किए जाएं। वायुमंडल में सीमाएं बनाने के लिए मकडियों को बुलाया गया। उन्होंने जाला तानकर अलग देशों की सीमाएं निर्धारित कर दीं।'

पर जब से जाला तन गया था, मधुमक्खियां फूलों पर न आ पा रही थीं, शेर अपनी सीमा में प्यासा मरा जा रहा था, क्योंकि कोई नदी या झरना इत्तफाक से उसकी सीमा में नहीं था, प्यास के मारे वह दहाड भी नहीं सकता था, दूसरे जानवर भी अपनी-अपनी सीमा में परेशान घूम रहे थे, भूख-प्यास से त्रस्त।
तब जाले के एक छेद से कुछ मधु मक्खियां जैसे-तैसे भीतर आई और सबसे बोलीं, 'हमने अपने देश तो बना लिए....,पर हम सभी बेहाल हैं...। यातना भुगत रहे हैं...। अच्छा हो कि हम चलकर आदमी से ही पूछें कि हम सुखी क्यों नहीं हो पाते हमने देश बना लिए, सीमाएं बना लीं, अपनी-अपनी आबादी को सुरक्षित कर लिया। फिर भी हम दुखी हैं। आदमी ही इसका हल बताएगा।'

सब इतने दुखी थे कि फौरन सहमत हो गए और वे सब आदमी के पास पहुंचे। मधुमक्खियों ने सबकी तरफ से सवाल पूछा।
आदमी ने सवाल सुना, कुछ देर बाद वह धीरे-धीरे बोला, 'जो देश तुमने बनाए हैं, वे पूरी तरह एक इकाई हैं, पर गलती सिर्फ  यह हुई है कि इकाई और सीमा बनाकर तुमने देश को खो दिया है....अपने सुख और स्वतंत्रता से तुम लोग वंचित हो गए.....सिर्फ यही तुम्हारे दुख का कारण है।'
More Stories
srijan-vishawa news शायरी दिलों को जोडती है
srijan-vishawa news कैसे हो बेहतर तरह से काम
srijan-vishawa news साहित्य को कोई सम्मान नहीं देता
srijan-vishawa news नगीब महफूज
srijan-vishawa news प्रेम कहानी... जिनकी है दुनिया दीवानी
srijan-vishawa news प्रेम की लघु कथाएं
srijan-vishawa news आई लव यू
srijan-vishawa news साहित्य वर्तमान का दस्तावेज
srijan-vishawa news विदेशों में भारतीय सांस्कृतिक विरासत
srijan-vishawa news आद्या
srijan-vishawa news प्रेम और वात्सल्य की कवयित्री
srijan-vishawa news कालिदास मेरे रचना आराध्य
srijan-vishawa news शिक्षा और प्रलय के बीच एक रेस
srijan-vishawa news बदनामी
srijan-vishawa news मोगली का सर्जक
Most Read Stories
News Headlinesनगीब महफूज
News Headlinesशायरी दिलों को जोडती है
News Headlinesसाहित्य को कोई सम्मान नहीं देता
News Headlinesकैसे हो बेहतर तरह से काम