hindi news

 
शनिवार, 13 मार्च, 2010
ग्रीन सेलेब्रिटीज
27 दिसम्बर 2009, 10:46 hrs IST
ईमेल | प्रिंट | कमेंट | टेक्सट  min  max | Bookmark and Share
Left
Green celebrating
Left
बॉलीवुड से हरियाली
पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा और जलवायु बदलाव जैसे मुद्दों पर कई बॉलीवुड सितारे अरसे से जागरूकता अभियान चला रहे हैं। पूर्व मिस इंडिया और अभिनेत्री नेहा धूपिया ने फ्रेंचाइजी इंडिया होल्डिंग्स लिमिटेड के 'गो ग्रीन' इनिशिएटिव का हिस्सा बनकर इसमें नई कडी जोडी है। नेहा इस अभियान के लिए खास तौर पर तैयार किए गए ग्रीन कैलेंडर में 'कैलेंडर गर्ल' बनकर आई हैं। इसमें वे प्रकृति के विभिन्न तत्वों की मदद से लोगों को इको-फ्रेंडली होने का संदेश देती नजर आती हैं, वहीं फिल्म और थिएटर आर्टिस्ट राहुल बोस कई शहरों में घूमकर हरियाली के प्रति जागरूकता फैला रहे हैं। बिगडते पर्यावरण पर चिंता जताने वालों में गीतकार गुलजार का नाम भी शामिल हैं। गुलजार सहित युवा फिल्म निर्देशक और अभिनेता फरहान अख्तर, जोया अख्तर, अभय देओल, राजीव खंडेलवाल, निर्देशक इम्तियाज अली जैसे कई सेलेब्रिटीज ऑक्सफेम इंडिया के ग्रीन कैंपेन का हिस्सा हैं। इतना ही नहीं प्रीति जिंटा, सलमान खान, विद्या बालन, आमिर खान, जॉन अब्राहम, रानी मुखर्जी, नसीरूद्दीन शाह, जावेद अख्तर, शोभा डे, अरूंधती राय, मल्लिका साराभाई जैसी ग्रीन सेलेब्रिटी पर्यावरण को लेकर आवाज उठा रही हैं।

हॉलीवुड में ग्रीन का जलवा
सांस्कृतिक खुलेपन के कारण वहां पर्यावरण को लेकर प्रदर्शन और आवाज उठाने का तरीका भी जुदा है। वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए विश्वस्तर पर काम करने वाले संगठन पीटा के 'आई वुड रैदर गो नैकेड' का हिस्सा बनने के कारण कई नामी हस्तियां चर्चा में भी रही हैं। वैसे, इसे नजरअंदाज भी कर दिया जाए तो भी हॉलीवुड में कलाकारों का एक बडा कुनबा पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रहा है। हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ब्रैड पिट और उनकी जोडीदार एंजेलिना जॉली का नाम इसमें प्रमुखता से आता है। जॉली को जहां पर्यावरण संबंधी उनके उम्दा कार्यो के लिए वर्ष 2005 में कंबोडिया ने वहां की नागरिकता तोहफे में दी, वहीं पिट ग्लोबल ग्रीन अभियान से जुडकर कई तमगे पा चुके हैं। इसी तरह अपने स्टंट से युवा दर्शकों को लुभाने वाले चीनी फिल्म अभिनेता जैकी चेन भी पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे कई अभियानों से जुडे हुए हैं। विदेशी कलाकारों में जूलिया रॉबट्र्स, पामेला एंडरसन, जेसिका पार्कर और चर्चित अभिनेत्री ब्रिटनी फै्रंकल जैसे सितारे भी प्रमुखता से पर्यावरण संबंधी अभियानों का हिस्सा हैं।

संगीत से सबकुछ हरा
पर्यावरण के लिए काम करने वाले संगीतकारों की भी एक बडी जमात हैं। अमरीकी गायिका टेरा नेओमी का नाम तो ऎसी गायिका के तौर पर लिया जा सकता है, जो कई सालों से दुनिया भर में घूमकर पर्यावरण जागरूकता का पैगाम दे रही हैं। 'एन्वायरमेंटल एक्टिविस्ट म्यूजिशियन' की सूची में अमरीकी गायक-लेखक जॉन ट्रूडेल का नाम भी इसी तरह शामिल है। गरीबी और भुखमरी के लिए कुख्यात मोजांबिग के एक गायक को तो अपने संगीत के माध्यम से जनता को पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने के लिए गोल्डमैन एन्वायरमेंटल पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। भारतीय संगीतकारों की फेहरिस्त में भी ऎसे ही कुछ नाम हैं। यह बात और है कि पर्यावरण के क्षेत्र में इन संगीतकारों ने खुद ऎसी कोई पहल नहीं की है, लेकिन भारतीय फिल्मोद्योग में बतौर गायक, म्यूजिक कंपोजर और निर्देशक के रूप में पहचाने जाने वाले विशाल भारद्वाज जहां ऑक्सफैम इंडिया के ग्रीन कैंपेन से जुडे हुए हैं, वहीं कई युवा शास्त्रीय गायक अपने हर कार्यक्रम में पर्यावरण बचाने का पैगाम दे रहे हैं। भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति को बढावा देने वाले संगठन स्पिक मैके से जुडे और पं. जसराज के शिष्य पुणे के गायक संजीव अभ्यंकर तो संगीत को प्रकृति की आवाज बताकर ही 'ग्रीन अर्थ' की पैरवी करते हैं।

अंदाज ऎसा भी...
 कई सेलेब्रिटीज बिगडते पर्याüवरण पर बेहद गंभीर हैं। फिल्म अदाकारा जूही चावला तो गणपति उत्सव के दौरान उन पंडालों में जाना भी पसंद नहीं करतीं, जो इको फ्रेंडली ना हों। गणपति प्रतिमाओं पर चढे रंग और रसायनों से समुद्र में होने वाले प्रदूषण को लेकर चिंतित जूही इस बात का खासतौर पर खयाल रखती हैं। वे घरों में भी इको फ्रेंडली गणपति लाए जाने की हिमायती हैं। इसी तरह ज्यादातर फिल्मी सितारे इको फ्रेंडली होली और दिवाली की भी पैरवी करते हैं। शाहरूख खान दिवाली से पहले मुंबई के कुछ स्कूलों में जाकर बच्चों को प्रदूषण मुक्त त्योहार मनाने की सीख देते हैं। इसी तरह मशहूर कोरियोग्राफर कौशिक घोष इको फ्रेंडली गारमेंट्स को बढावा दे रहे हैं। वे जिस भी फैशन प्रोजेक्ट से जुडते हैं, उसमें इसका खासतौर पर खयाल भी रखते हैं।

खेल भी हुआ इको फ्रेंडली
अब खिलाडियों को भी पर्यावरण की चिंता सताने लगी है। अभिनव बिंद्रा, लिएंडर पेस, कार रेसर कार्तिकेयन और फुटबॉल प्लेयर बाइचुंग भूटिया एनडीटीवी के 'सेव द एन्वायरमेंट' कैंपेन से जुडे हुए हैं, तो क्रिकेटर राहुल द्रविड, बैडमिंटन खिलाडी प्रकाश पादुकोण गरीबी उन्मूलन और पर्यावरण संरक्षण के लए 'गिव इंडिया' संगठन को सहयोग दे रहे हैं। इसी तरह 'मास्टर ब्लास्टर' सचिन तेंदुलकर व द्रविड बाघों को बचाने के लिए चलाए जा रहे एक अभियान का भी हिस्सा हैं। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट खिलाडी नासिर हुसैन, गोल्फ खिलाडी टाइगर वुड्स एवं टेनिस प्लेयर सेरेना विलियम्स भी इसी तरह के हरित-अभियान में हिस्सेदारी निभा रहे हैं।

 देवकीनंदन व्यास
More Stories
srijan-vishawa news शायरी दिलों को जोडती है
srijan-vishawa news कैसे हो बेहतर तरह से काम
srijan-vishawa news साहित्य को कोई सम्मान नहीं देता
srijan-vishawa news नगीब महफूज
srijan-vishawa news प्रेम कहानी... जिनकी है दुनिया दीवानी
srijan-vishawa news प्रेम की लघु कथाएं
srijan-vishawa news आई लव यू
srijan-vishawa news साहित्य वर्तमान का दस्तावेज
srijan-vishawa news सुख,स्वतंत्रता और देश
srijan-vishawa news विदेशों में भारतीय सांस्कृतिक विरासत
srijan-vishawa news आद्या
srijan-vishawa news प्रेम और वात्सल्य की कवयित्री
srijan-vishawa news कालिदास मेरे रचना आराध्य
srijan-vishawa news शिक्षा और प्रलय के बीच एक रेस
srijan-vishawa news बदनामी
Most Read Stories
News Headlinesनगीब महफूज
News Headlinesशायरी दिलों को जोडती है
News Headlinesसाहित्य को कोई सम्मान नहीं देता
News Headlinesकैसे हो बेहतर तरह से काम