|
|
|
|
|
|
|
वियतनाम में तूफान, 42 मरे 21 लापता
|
|
04 नवम्बर 2009, 14:23 hrs IST
|
|
|
|
हनाई। प्रशांत महासागर में उष्णकटिबंधीय तूफान मिरिनाई के कारण मध्य वियतनाम में काफी तबाही हुई है। देश में 42 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है तथा 21 अन्य लापता हैं।
बरसात और तेज हवाओं के कारण कॉफी की खेती पर असर पडा है लेकिन नागरिकों का कहना है कि स्थिति अब सामान्य हो रही है। तूफान के काण 154 मकान नष्ट हो गए हैं तथा 2500 अन्य क्षतिग्रस्त हुए हैं जबकि 4450 एकड भूमि पर फसल नष्ट हो गई है। सरकारी टेलीविजन ने कहा कि 42 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
सरकार के बाढ नियंत्रण कार्यालय ने कल बताया कि आठ लोग लापता हैं लेकिन आज मीडिया रिपोर्टोü में 21 लोगों के लापता होने की बात कही जा रही है। दक्षिण मध्य प्रांतों, फू येन और बिन्ह दिन्ह से प्राप्त तस्वीरों के अनुसार लोगों के मकान छत तक पानी में डूबे हैं लोग छतों पर चढे हैं।
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|